फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   थैलीसिमिया से पीड़ित बच्चों के लिए लगाया शिविर, 157 बच्चों ने किया रक्तदान

थैलीसिमिया से पीड़ित बच्चों के लिए लगाया शिविर, 157 बच्चों ने किया रक्तदान

Tue, 26 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
थैलीसिमिया से पीड़ित बच्चों के लिए लगाया शिविर, 157 बच्चों ने किया रक्तदान
थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए शिविर, 157 ने किया रक्तदान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
श्री सेवा समिति आश्रम अर्जुन गेट की ओर से सोमवार को पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 157 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट जगदीश मनचंदा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने पहले हवन में आहुति डाली और फिर ध्वजारोहण के बाद रक्तदान शिविर की शुरूआत की। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशंसा पत्र व मेडल भेंट किए गए। इस दौरान नियमित रक्तदान करने वाले 48 लोगों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इस दौरान निशुल्क मेडिकल जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें डाक्टरों ने 200 लोगों का चेकअप किया। शिविर में डा. डीडी खुराना व डा. संजय अरोड़ा ने सेवाएं दी। समिति की ओर से जरूरतमंद परिवार के लोगों को राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर तिलक राज खुराना, जोगिंद्र लाल चावला, रूप नारायण चानना, सुरेंद्र नाथ गाबा, प्रकाश चंद मलिक, सुनील नारंग, कमल मुंजाल, अरुण राजपाल, लोकेश पिशोरी, प्रवीण गोंसाई, केएल भंडारी, पुजारी आहूजा, साजन मदान, राहुल चांदना, रमेश अनेजा, राजिंद्र सिंह मलिक, जितेंद्र सचदेवा, जुगल बठला, विनीत खेड़ा, आशुतोष गौतम, रवि अरोड़ा, हिमांशु पिशोरी, नूतन नारंग, सुभाष नारंग, डॉ. वीके कालड़ा, सुनील कालड़ा, केके पुरी, डॉ. एसके अत्रेजा, शाम पुरी और जसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed