फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   चकबंदी पीड़ित पांच गांवों के किसान मिले डीसी से, जल्दी जमीन वापस दिलाने की मांग की

चकबंदी पीड़ित पांच गांवों के किसान मिले डीसी से, जल्दी जमीन वापस दिलाने की मांग की

Mon, 03 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
चकबंदी पीड़ित पांच गांवों के किसान मिले डीसी से, जल्दी जमीन वापस दिलाने की मांग की
करनाल। चकबंदी पीड़ित पांच गांवों के किसान डीसी से मिले, जल्दी जमीन वापस दिलाने की मांग की। किसानों ने कहा अब कार्यवाही में देरी क्यों? खरीदी हुई जमीन जल्दी वापस दिलाई जाए, ताकि समय रहते किसान अपनी जमीन पर जीरी की फसल लगा सकें। गौरतलब है कि चकबंदी पीड़ित किसान, 2013 से अपनी खरीदी हुई जमीन भूमाफियाओं के चंगुल से छुड़ाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे थे। 2013 से शुरू हुए इस आंदोलन में पीड़ित किसानों ने सैकड़ों बार धरने प्रदर्शन, अर्धनग्न प्रदर्शन यहां तक रेल ट्रैक भी जाम किया था, लेकिन 2013 से अब तक किसानों को कुछ नहीं मिला। सिर्फ तारीख पर तारीख मिल रही थी। किसानों को इस आंदोलन के दौरान सैकड़ों पीड़ित किसानों, महिलाओं और बच्चों को भी जेल जाना पड़ा था। अमृतपुर कलां व अमृतपुर खुर्द के के लोगों का 2013 से अब तक प्रशासन व चकबंदी अधिकारियों पर कब्जा था। पिछले शुक्रवार को रोहतक कमिश्नर की कोर्ट ने चकबंदी पीड़ित किसानों के समर्थन में फैसला दिया था। किसान नकली राणा, राजबल राणा, अकल सिंह, महीपाल, सुनील चोपड़ा, परमवीर आर्य, नरेन्द्र मराठा ने डीसी से मांग की है कि अब इस मामले में देरी नहीं होनी चाहिए। डीसी ने आश्वासन दिया कि इस कार्रवाई में तेजी लाई जाएगी। इस मौके पर चकबंदी संयोंजक प्रदीप कालरम, सुनील चोपड़ा, नरेन्द्र मराठा, श्रीराम मराठा, पाला राम, राम कुमार, कृष्ण, सतपाल, ईश्वर, मैनपाल राणा कालरम, जयपाल शर्मा, रूहला सिंह अमृतपुर खुर्द आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed