फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नशा बेचने के मामले में जिले में असंध टाप पर, पुलिस की मिलीभगत मिली तो होगी कार्रवाई- एसपी

नशा बेचने के मामले में जिले में असंध टाप पर, पुलिस की मिलीभगत मिली तो होगी कार्रवाई- एसपी

Tue, 13 Jun 2017 11:15 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
नशा बेचने के मामले में जिले में असंध टाप पर, पुलिस की मिलीभगत मिली तो होगी कार्रवाई- एसपी
नशा बेचने के मामले में जिले में असंध टॉप पर, पुलिस की मिलीभगत मिली तो होगी कार्रवाई- एसपी
विज्ञापन

फोटो संख्या-37
अमर उजाला ब्यूरो
असंध। असंध कस्बा नशा बेचने और इस्तेमाल करने में जिले में टॉप पर है। यह बात खुद पुलिस मान रही है और अब इसके निस्तारण में भी जुट गई है। मंगलवार को पुलिस द्वारा एसपी जेएस रंधावा के दिशा-निर्देश में अंसध से नशा मुक्ति अभियान की शुरूआत की गई। इस दौरान असंध थाने में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे एसपी जेएस रंधावा ने नशे को रोकने में असंध खंड की सभी पंचायतों व ग्रामीणों से पुलिस की मदद करने की अपील की। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त सिया राम शास्त्री और स्काऊट मास्टर सुरेश कुमार व उनके स्काऊट गाइड दल ने कार्यक्रम में नशे को लेकर रागनी,भाषण व कविताओं द्वारा लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया। वहीं दो स्काऊट ने एसपी का मार्च पास्ट कर स्वागत किया।जेएस रंधावा ने कहा कि युवा जिसे हम देश का भविष्य कहते हैं वो नशे की गर्त में जा रहा है। अगर आज हमने उन्हें नहीं रोका और नशे को जड़ से नहीं उखाड़ा गया तो हमारे देश का कोई भविष्य नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी चीज है जिसके सबसे ज्यादा नुकसान होते हैं नशे के कारण सबसे बड़ी चीज है कि समाज में क्राईम का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ता है। घरेलू हिंसा, आर्थिक नुकसान, सामाजिक नुकसान व कई अन्य नुकसान होते हैं। एसपी ने कहा कि अब इस अभियान को सफल बनाने के लिए करनाल पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। अब अगर कोई भी नशा बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर नशा करते पकड़ा जाता है तो उसको भी अंदर किया जाएगा। एसपी ने कहा कि अगर क्षेत्र में नशे को रोकना है तो न केवल ग्राम पंचायतों को बल्कि ग्रामीणों व युवाओं को भी इस अभियान में जोड़ा जाएगा। क्षेत्र में अगर कहीं भी कोई व्यक्ति नशा बेच रहा है तो उसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दे। उन्होंने महिलाओं से भी अपील की कि अगर नशा करके परिवार को कोई भी व्यक्ति उनपर अत्याचार करता है या मारपीट करता है तो उसकी शिकायत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति नशा बिकने की सूचना पुलिस को देगा उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

नशे के मामले में जिले में असंध अव्वल-
एसपी जश्रदीप सिंह रंधावा ने खुद स्वीकार किया कि करनाल जिले में सबसे ज्यादा नशा असंध में बिक रहा है। जिसको लेकर पुलिस काफी गंभीर है। पुलिस ने यहां पर पिछले साल के मुकाबले इस बार तीन गुना मामले पकड़े हैं। एसपी ने कहा कि जिले के सभी थाना प्रभारी व चौंकी इंचार्ज को सख्त आदेश कर दिए गए हैं उनके क्षेत्र में जहां पर भी नशा बिक रहा है उसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाये। एसपी ने कहा कि अब असंध के हर गांव को नशा मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए थाना प्रभारी संजीव गौड के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाएगा। अगर नशे की स्पलाई कम होगी तो नशा भी कम होगा। एसपी ने कहा कि असंध क्षेत्र में जितने भी खुर्दे है उन्हें प्राथमिकता से बंद करवाया जाएगा और क्षेत्र के ढाबों पर रेड की जाएगी। इसके अलावा सभी सार्वजनिक क्षेत्रों व सुनसान या खंडर पड़ी जगहों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि इन स्थानों पर कोई नशे वघ सेवन न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed