{"_id":"593c32364f1c1b1a138b45da","slug":"71497117238-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम ढोल बजाकर काटेगा डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं का कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम ढोल बजाकर काटेगा डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं का कनेक्शन
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम ढोल बजाकर काटेगा डिफाल्टर उपभोक्ताओं का कनेक्शन
- निगम इस माह से शुरू करेगा यह योजना, एक लाख उपभोक्ताओं पर बकाया है 1.76 अरब रुपए का बिजली बिल
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। बिजली निगम अब बकाया बिल की राशि न देने वाले जिले के डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन ढोल बजाकर काटने का निर्णय लिया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय अधिकारियों ने इस संबंध में योजना तैयार कर ली है। निगम इसी माह से यह अभियान शुरू करने जा रहा है। निगम अधिकारियों के अनुसार ढोल बजाकर कनेक्शन काटने की योजना इस लिए बनाई गई है, जिससे अन्य लोगों को पता चले कि वह व्यक्ति निगम का डिफाल्टर है और उपभोक्ता शर्मिंदा होकर अपना बकाया बिल जमा कर दें। विदित हो कि जिले में इस समय करीब 1 लाख उपभोक्ताओं पर 1 अरब 76 करोड़ रुपये बकाया है। इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं से पैसा निकालने के लिए निगम अधिकारी ढोल वालों को किराये पर करेंगे। फिलहाल इस प्लानिंग को सिरे चढ़ाने के लिए निगम अधिकारी अभी बड़े डिफाल्टर उपभोक्ताओं की छंटनी करने में जुटे हैं। क्योंकि निगम अधिकारी सबसे पहले ढोल-नगाड़ों के साथ इन उपभोक्ताओं के पास ही पहुंचेंगे। बिजली बिल अदायगी में रुचि न लेने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली निगम के अधिकारी इस माह से ‘ढोल बजाकर कनेक्शन काटो मुहिम’ शुरू करने जा रहे है। स्थानीय अधिकारी इसके आदेश उच्चाधिकारियों से ले चुके हैं और इसका पूरा खाका तैयार हो चुका है। जिले के करीब 3,20 लाख बिजली उपभोक्ताओं में से करीब एक लाख उपभोक्ता डिफाल्टर की श्रेणी में आते हैं। इन पर कैटेगरी वाइज करीब 1 अरब 36 करोड़ रुपये का बिजली का बिल बकाया है। इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं से बकाया रकम वसूली के लिए निगम ने कई योजनाएं भी शुरू की, लेकिन निगम को उसका भी फायदा नहीं मिल पाया। इसलिए अब निगम ने यह योजना बनाई है। योजना के तहत डिफाल्टर उपभोक्ता के घर पहुंचने से पहले निगम एक नोटिस देकर बिल का भुगतान करने के लिए उसे अल्टीमेटम देगा। इसके बाद भी अगर उपभोक्ता नहीं चेता तो फिर निगम के अधिकारी आगामी कार्रवाई अमल में लाएंगे। इसके तहत उपभोक्ता के घर के बाहर ढोल बजाया जाएगा और उसका बिजली कनेक्शन मौके पर पहुंचे अधिकारी व कर्मचारी काट देंगे। इससे पहले भी निगम कई बार डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटो मुहिम चला चुका है, लेकिन इसका ज्यादा लाभ निगम को नहीं मिल पाया। निगम अधिकारियों की मानें तो हाल फिलहाल ऐसे उपभोक्ताओं की छंटनी प्रक्रिया चल रही है और निगम की चार टीमें इसके लिए कार्य कर रही हैं।
जिले में करीब एक लाख डिफाल्टर उपभोक्ता हैं, जिनपर अरबों रुपए बकाया है। इन उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूलने के लिए निगम कर्मचारी अब ढोल-नगाड़ों के साथ उनके घर पहुंचेंगे, जो उपभोक्ता पैसा नहीं जमा करेंगे, उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।- एके रहेजा, एसई, बिजली निगम