फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दोनों भाइयों में था गहरा प्यार, हर वक्त रहते थे इकट्ठे, एक साथ ही गई जान

दोनों भाइयों में था गहरा प्यार, हर वक्त रहते थे इकट्ठे, एक साथ ही गई जान

Tue, 26 Mar 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
दोनों भाइयों में था गहरा प्यार, हर वक्त रहते थे इकट्ठे, एक साथ ही गई जान

विज्ञापन
करनाल। दुर्घटना में दो सगे भाइयों की जान जाने पर गांव चिड़ाव में मातम छा गया। घर के दो दोनों चिराग बुझ जाने पर माता-पिता अपने आप को संभाल नहीं पा रहे थे। दोनों भाई दिलावर और डिंपल में गहरा प्यार था। दोनों हर वक्त साथ-साथ रहते थे। कहीं जाना होता था तो साथ-साथ जाते थे, जिम भी दोनों भाई एक साथ करते थे। दोनों भाई के इस गहरे प्यार को देखकर माता और पिता दोनों खुश रहते थे। दिलावर और डिंपल के पिता सुनील हरियाणा पुलिस में एएसआई हैं, जिनकी ड्यूटी कैथल के कलायत थाने में है। दुर्घटना से पहले भी दोनों भाई एक साथ स्कूटी पर सवार होकर करनाल आ रहे थे और दुर्घटना के बाद दोनों ही भाई एक साथ इस दुनिया छोड़कर चले गए।


बड़ा भाई होटल मैनेजमेंट और छोटा भाई कांस्टेबल की ले रहा था कोचिंग
चिड़ाव गांव निवासी एएसआई सुनील ने बताया कि उसका बड़ा बेटा दिलावर होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। वहीं छोटा बेटा कांस्टेबल की कोचिंग करनाल से ही ले रहा था। वह पुलिस ऑफिसर बनना चाहता था। अब घर में उनकी बहन ही रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed