{"_id":"5acfac3c4f1c1b183d8b4e3a","slug":"61523559484-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134-ए : आठ परीक्षा केंद्र पर 3610 अभ्यर्थी 15 को देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134-ए : आठ परीक्षा केंद्र पर 3610 अभ्यर्थी 15 को देंगे परीक्षा
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियम 134-ए : आठ परीक्षा केंद्र पर 3610 अभ्यर्थी 15 को देंगे परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। नियम 134-ए के तहत 15 अप्रैल को होने वाले असेस्मेंट टेस्ट के लिए बीईओ कार्यालय में गुरुवार को विद्यार्थियों को रोल नंबर वितरित किए गए। पूरा दिन कार्यालय में अभिभावकों और विद्यार्थियों की लाइन लगी रही। इस असेस्मेंट टेस्ट के लिए बीईओ ने शहर के निजी और सरकारी आठ स्कूलों को सेंटर बनाया है। इस बार अपने मनपसंद स्कूल में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। क्योंकि, विद्यार्थियों की सबसे पहली पसंद सीबीएसई स्कूल है, लेकिन उनमें सीटें बहुत कम हैं। बता दें करनाल ब्लॉक में 3783 के करीब आवेदन आए हैं। इनमें सीटें 3640 के करीब हैं। असेस्मेंट टेस्ट के लिए विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचना होगा। विद्यार्थी को एक आईडी साथ लानी होगी। परीक्षा 15 अप्रैल को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी। इस परीक्षा में 3610 विद्यार्थी शामिल होंगे।
ये हैं परीक्षा केंद्र
दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस स्टैंड के समीप, तीसरी कक्षा के लिए एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चौथी कक्षा के लिए दयाल सिंह पब्लिक स्कूल दयाल सिंह कॉलोनी, पांचवी कक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन, छठी कक्षा के लिए विवेकानंद सीनियर सेकेेंडरी स्कूल, सातवीं कक्षा के लिए ओपीएस विद्या मंदिर सेक्टर-13, आठवीं कक्षा के लिए गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल अर्बन इस्टेट, नौवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। असेस्मेंट टेस्ट लेने के पांच दिन बाद, 20 अप्रैल को शिक्षा विभाग द्वारा रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इसके बाद 22 अप्रैल को पहला ड्रॉ निकाला जाएगा 23 से 26 अप्रैल तक दाखिले होंगे। जो सीटें खाली रह जाएंगी, उन सीटों पर दूसरा ड्रॉ दो मई को निकाला जाएगा। असेस्मेंट टेस्ट पास होने वाले विद्यार्थी को 55 नंबर चाहिए।
वर्जन
नियम 134-ए के तहत 15 अप्रैल को असेस्मेंट टेस्ट होना है। इसके लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। प्रिंसिपल्स की ड्यूटी भी लगा दी गई है। रोल नंबर भी वितरित कर दिए गए हैं। आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
सपना जैन, बीईओ, करनाल।