{"_id":"5957d7704f1c1b472e8b4a09","slug":"61498929008-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से दिल्ली में भाकियू शुरू करेगी धरना, 9 अगस्त को जेल भरो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से दिल्ली में भाकियू शुरू करेगी धरना, 9 अगस्त को जेल भरो आंदोलन
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल से दिल्ली में भाकियू शुरू करेगी धरना, 9 अगस्त को जेल भरो आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। भाकियू (एक गुट) के प्रदेशाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों को लूटने में लगी हुई है। किसानों की भलाई के लिए सरकार के पास कोई समय नहीं है, न तो किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिया जा रहा है और न ही किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है। सरकार की कारगुजारियों के कारण घेराव के भाकियू तीन जुलाई को अनिश्चितकालीन धरना दिल्ली जंतर मंतर पर शुरू करेगी, साथ ही 9 अगस्त को जेल भरो आंदोलन की शुरुआत करेगी।
इस मामले को लेकर किसान भवन में हुई भारतीय किसान यूनियन की मासिक मीटिंग हुई, अध्यक्षता सरदार सुखा सिंह ने की। प्रदेशाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य ने कहा कि आज किसानों ने फैसला लिया है कि तीन जुलाई को दिल्ली में किसान विरोधी नीतियां बनाने वाले नीति आयोग का घेराव किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के लगभग 36 संगठन भाग लेंगे। यह निर्णय इसलिए लिया गया कि सरकारों द्वारा केवल मात्र नाम बदलकर किसानों को बहकाने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर कबूल सिंह, असंध प्रधान जीवन सिंह, रघबीर सिंह फौजी, बाबूराम रायपुर, ईश्वर सिंह चहल कोषाध्यक्ष, करनाल ब्लाक प्रधान अंग्रेज सिंह, जिला प्रचार मंत्री बलधीर सिंह, चौ. अमर सिंह, राजबीर संधू, भीम सिंह, नरसिंह, मा. रामकुमार सिंह, टेकचंद आदि उपस्थित रहे।