फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कॉलेजों की पहली मेरिट लिस्ट 1 जुलाई को, कॉमर्स का कटऑफ सबसे ऊपर जाने का अनुमान

कॉलेजों की पहली मेरिट लिस्ट 1 जुलाई को, कॉमर्स का कटऑफ सबसे ऊपर जाने का अनुमान

Mon, 26 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
कॉलेजों की पहली मेरिट लिस्ट 1 जुलाई को, कॉमर्स का कटऑफ सबसे ऊपर जाने का अनुमान
कॉलेजों की पहली मेरिट लिस्ट 1 जुलाई को, कॉमर्स का कटऑफ सबसे ऊपर जाने का अनुमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो
करनाल। जिले के करीब 15000 हजार छात्रों का स्कूल से कॉलेज तक का सफर करने के लिए अब महज पांच दिन शेष हैं। अंडर ग्रेजुएशन की एक जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी हो जाएगी, जिसके अनुसार कॉलेजों में दाखिले शुरू हो जाएंगे। पहली मेरिट लिस्ट का विद्यार्थियों को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि अभी भी आवेदन प्रक्रिया चल रही है लेकिन अब रफ्तार धीमी पड़ गई है। जिले में अभी तक करीब 12 हजार युवाओं ने अलग-अलग विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन कर दिया है। पहले की तरह इसबार भी सबसे ज्यादा आवेदन पं चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय में दाखिले के लिए आया है।
अभी तक के प्राप्त आवेदनों पर नजर डाले तो जिले में बीकॉम की करीब विभिन्न कालेजों में 1000 सीटों पर अभी तक 2500 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में इस विषय की मेरिट सरकारी कालेजों में सबसे ज्यादा चढ़नी तय है। इस बार भी बीकॉम की पहली मेरिट लिस्ट 95 पार ही रहेगी। क्योंकि जिले में सरकारी स्कूलों से कामर्स के टॉपर के भी करीब 90 प्रतिशत अंक हैं। इसके अलावा साइंस व आर्ट स्ट्रीम में भी सीटों की तुलना में छात्रों की संख्या अधिक होने से मेरिट लिस्ट 70 के ऊपर जाना तय माना जा रहा है। जिले के विभिन्न कॉलेजों में साइंस व आर्ट स्ट्रीम में करीब 5000 सीटें हैं, वहीं आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या लगभग 7000 हजार है। इसके अलावा अन्य संकाय में भी करीब तीन हजार छात्रों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

दो प्रतिशत से ज्यादा नहीं दी जा सकती वेटेज
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नियमानुसार किसी भी विद्यार्थी को दो प्रतिशत से ज्यादा वेटेज नहीं दी जा सकती। मतलब परीक्षा में कुल प्राप्त अंकों के साथ-साथ 10 अंक विभिन्न अतिरिक्त गतिविधियों के दिए जा सकते हैं। जैसे एनसीसी बी और सी सर्टिफिकेटस, एनएसएस सर्टिफिकेट, 12वीं में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक या 6सीजीपी से 10 सीजीपीए तक ग्रेड। कॉमर्स से 12वीं, नेशनल या राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अवार्ड इस तरह अलग-अलग श्रेणियों के 5-5 नंबर वेटेज में शामिल किए जा सकते हैं, लेकिन 10 नंबर से ज्यादा नहीं मिल सकते। इस पर सभी की नजरें रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल से अधिक गैप तो नहीं मिलेगा दाखिला
उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस बार कॉलेज में दाखिले के लिए नया नियम बनाया है। इसमें अब वे विद्यार्थी रेगुलर मोड (नियमित रूप) में एडमिशन नहीं ले पाएंगे जिन्होंने बीच में दो साल से अधिक समय तक पढ़ाई छोड़ी है। इस स्थिति में ऐसे विद्यार्थियों के सामने डिस्टेंस लर्निंग या दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से ही पढ़ाई करने का विकल्प बचेगा। पिछले वर्ष तक पढ़ाई में दो साल या उससे ज्यादा का गैप होने पर पहले विद्यार्थी को दाखिले के समय एक शपथ पत्र देना होता था। इसमें विद्यार्थी अपने गैप होने वाले समय के बारे में उल्लेख करता था। इससे एक बार पढ़ाई छूट जाने के बाद दोबारा से उसे कॉॅलेज में दाखिला मिल जाता था। मगर इस वर्ष दो साल से ज्यादा का गैप होने की स्थिति में ये शपथ पत्र मान्य नहीं होंगे। पं चिरंजी लाल कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रवीण भारक्षज ने बताया कि इस नियम का खामियाजा सबसे ज्यादा लड़कियों को भुगतना पड़ेगा। कई बार विपरीत परिस्थितियों के कारणञ उनकी पढ़ाई छूट जाती थी लेकिन शपथ पत्र देकर वह दोबारा से कॉलेज में दाखिला ले सकती थीं। लेकिन अब इस नियम के कारण उन्हें दोबारा से कॉलेज में नियमित शिक्षा के तहत दाखिला नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed