{"_id":"595002e74f1c1b326f8b45ee","slug":"61498415847-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट अलाटमेंट के नाम पर ठगे साढ़े 10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट अलाटमेंट के नाम पर ठगे साढ़े 10 लाख
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैट अलाटमेंट के नाम पर ठगे साढ़े 10 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। इंद्री के गांव शाहपुर निवासी एक व्यक्ति से एक कंपनी द्वारा फ्लेट की अलाटमेंट और निर्माण कार्य शुरू करने के नाम पर 10 लाख 51 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी को दी है। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी को दी शिकायत में इंद्री के शाहपुर निवासी रामदयाल ने बताया कि एक कंपनी के प्रोजेक्ट में उसने अपने लड़के विकास कुमार के नाम पर बुढ़ाखेड़ा में एक फ्लेट खरीदा था। कंपनी मालिक ने फ्लेट की अलॉटमेंट के नाम पर उससे सात लाख 51 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद उसने वहां निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कहा तो बार बार बहाने लगाकर कंपनी के मालिक ने उसे निर्माण कार्य नहीं करने दिया। बाद में निर्माण कार्य चालू करने की एवज में मालिक ने उसे तीन लाख रुपये की मांग की। उसने उस फ्लेट की जगह पर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए एक चैक 2 लाख रुपए और दूसरा चेक 1 लाख रुपए का दे दिया। कंपनी मालिक ने दोनों चेकों को कैश करवा लिया। लेकिन फिर भी वहां कोई निर्माण कार्य नहीं चला। जब उसने अपने सतर पर जांच की तो पता चला उस कंपनी ने बुढ़ाखेड़ा में कोई जमीन ही नहीं खरीदी है। कंपनी ने उसके साथ 10 लाख 51 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपी मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।