फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   61 in queue for Congress district president post

Karnal News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए 61 कतार में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
61 in queue for Congress district president post
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लंबे समय बाद अब कांग्रेस को नया जिलाध्यक्ष मिलने उम्मीद बंधी है। पर्यवेक्षकों के सामने शहरी क्षेत्र के लिए 15 सहित कुल 61 लोगों ने दावेदारी पेश की है। जिनके नामों पर विचार किया जाएगा। अभी एक बार फिर पर्यवेक्षक करनाल आकर अंतिम रायशुमारी करेंगे।
चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बैठक के बाद सांगठनिक ढ़ांचे को तैयार करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक विधायक भुवन कापड़ी और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक कैलाशो सैनी, मंगतराम लालवास और आजाद मलिक ने चार दिन तक विधानसभा क्षेत्रवार बैठकें करके स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की है।
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण जिला अध्यक्ष के लिए अलग-अलग आवेदन भरवाए गए हैं। पर्यवेक्षकों ने जिला प्रधान बनने के इच्छुक नेताओं से व्यक्तिगत बातचीत भी की। पर्यवेक्षक भुवन कापड़ी ने बताया कि करनाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कुल 61 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें शहरी जिला अध्यक्ष के लिए 15 और ग्रामीण जिला अध्यक्ष के लिए 46 आवेदन मिले हैं। इन सभी आवेदनों पर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन सृजन अभियान के दूसरे चरण की प्रक्रिया के लिए सभी पर्यवेक्षक 22 जून के बाद करनाल आएंगे। जून माह के अंत तक करनाल में प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंप देंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की संस्तुति के बाद नामों का एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed