फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   6 lakh rupees cheated in the name of getting job in railway

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 6 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
6 lakh rupees cheated in the name of getting job in railway
निसिंग। रेलवे में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर वार्ड एक निवासी बंटी से छह लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने महिला सहित दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बंटी का कहना है कि नौकरी न मिलने पर जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने साफ मना कर दिया। बंटी ने बताया कि एक दिन निसिंग कस्बे के युवक राज से उसकी मुलाकात हुई तो उसने बताया कि यमुनानगर का रिंकू उसका जानकार है और वह सरकारी नौकरी लगवाता है। उसके झांसे में आकर वह राज के साथ यमुनानगर रिंकू ढांडा के पास चला गया। उसने दो माह में रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये मांगे। निसिंग बुलाकर उसने अपनी जमा पूंजी के दो लाख राज व रिंकू ढांडा को दे दिए। आरोपी ने सभी दस्तावेज भी ले लिए। कई दिन बाद फिर दो लाख रुपये मांगेे। उसने अपनी मां के खाते से भी रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। नौकरी के संबंध में उसे मोहाली, पंजाब स्थित ऑफिस भी ले जाया गया। जहां दस्तावेज भरवाकर हस्ताक्षर करवाए गए और एक माह के अंदर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया लेकिन नौकरी नहीं लगी। इसके बाद वह आरोपी से अपने रुपये वापस मांगने लगा तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। निसिंग थाना प्रभारी ऋषिपाल के बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed