फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   550 auxgien bed will be prepare

मेडिकल कालेज में 550 ऑक्सीजन बेड करने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
550 auxgien bed will be prepare
कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए जिला प्रशासन ने एक और अहम फैसला लिया है। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में 350 ऑक्सीजन बेड की संख्या को बढ़ाकर 550 करने की तैयारी शुरू कर दी है। डीसी निशांत कुमार ने बताया कि कोरोना के गंभीर मरीज को ऑक्सीजन मिल सके इसके लिए मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन बेड बढ़ाने का निर्णय लिया है। ऑक्सीजन की कमी से किसी भी मरीज की मौत नहीं होने दी जाएगी। अब 24 घंटे मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलेगी। मौके पर केसीजीएमसी के निदेशक डा. जगदीश दुरेजा, सीओएफ ओमबीर राणा, एओ प्रवीण बहल, वीआरवी टैंक कंपनी के प्रतिनिधि तायर हुसैन खान, टैंक ऑपरेटर राकेश, धर्मबीर व सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि सीएचसी लेवल पर मरीजों के लिए एंबुलेंस की सुविधा दी गई है। फूसगढ़ के कोविड सेंटर में 200 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा, जिसमें 150 बेड ऑक्सीजन युक्त होंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 10 मीट्रिक टन क्षमता का ऑक्सीजन टैंक स्थापित
कोविड मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज (केसीजीएमसी) में 10 मीट्रिक टन क्षमता का एक और अतिरिक्त टैंक स्थापित करवाया है। स्थापित किए गए टैंक का उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने वीरवार को निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सिविल कार्य को जल्द पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 लाख की लागत से रखा गया टैंक
केसीजीएमसी में करीब 35 लाख रुपये की लागत से 10 मीट्रिक टन ऑक्सीजन क्षमता का एक नया टैंक 10 से 12 दिनों के रिकॉर्ड टाइम में ही स्थापित करवाया गया है। इतनी ही क्षमता का टैंक केसीजीएमसी में पहले से ही स्थापित है। अब केसीजीएमसी में ऑक्सीजन स्टोरेज क्षमता बढ़कर 20 मीट्रिक टन हो गई है। उन्होंने बताया कि केसीजीएमसी में 7 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की लागत है, इसे पूरा करने के लिए हर रोज 10 मीट्रिक टन टैंक को भरवाने के लिए गाड़ी मंगवानी पड़ती थी अब नए टैंक के बनने से इस समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। केसीजीएमसी के पास अब तीन दिन तक का ऑक्सीजन स्टॉक आरक्षित रखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed