फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अतिथि अध्यापकों का तीन फरवरी तक सरकार को अल्टीमेटम, मांगें पूरी नहीं हुई तो चार से होगा आंदोलन

अतिथि अध्यापकों का तीन फरवरी तक सरकार को अल्टीमेटम, मांगें पूरी नहीं हुई तो चार से होगा आंदोलन

Sun, 28 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
अतिथि अध्यापकों का तीन फरवरी तक सरकार को अल्टीमेटम, मांगें पूरी नहीं हुई तो चार से होगा आंदोलन
अतिथि अध्यापकों का सरकार को तीन फरवरी तक अल्टीमेटम, मांगें पूरी नहीं हुई तो चार से होगा आंदोलन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ ने प्रदेश सरकार को मांगें पूरी करने के लिए तीन फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर सरकार ने इस अवधि में मांगें पूरी नहीं की तो चार फरवरी से एक बार फिर से प्रदेशभर के अतिथि अध्यापक सड़कों पर उतरकर आंदोलन की हुंकार भरेंगे। इसके तहत आयुक्त मंडल कार्यालयों के बाहर धरना प्रदर्शन किये जाएंगे। ये फैसला शनिवार को मानव सेवा संघ में हुई हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ की राज्य स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा शास्त्री ने की। राजेंद्र शर्मा शास्त्री, राज्य महासचिव नरेंद्र सौरात, राज्य उपप्रधान सतपाल शर्मा, राज्य कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा तथा करनाल मंडी प्रभारी कुलदीप संधू व राज्य प्रेस प्रवक्ता सतीश यादव ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। वहीं महिला विंग की राज्य प्रधान शशिबाला और राज्य संगठन सचिव कमलेश श्योकंद ने कहा कि सरकार एक तरफ तो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। दूसरी ओर बेटियां प्रदेश में पिछले 12 सालों से स्कूलों में बिना कोई सुविधा के सेवाएं दे रही हैं और तीन महीनों से कड़ाके की सर्दी में सड़कों पर बैठी हैं, लेकिन सरकार कोई सुध नहीं ले रही है।
कैथल जिला प्रधान सुभाष रविश, करनाल जिला प्रधान राजकुमार और महेंद्रगढ़ जिला प्रधान जितेंद्र कलकल ने कहा कि प्रदेश सरकार के साथ चार जनवरी को समान काम, समान वेतन बात को लेकर बात हुई थी। शिक्षामंत्री रामविलास शर्मा ने 15 दिन के अंदर समान काम समान वेतन देने का वादा किया था, लेकिन 24 दिन बीत जाने के बाद भी आज तक सरकार ने अतिथि अध्यापकों की मांगों को नहीं माना, जिसका संघ पुरजोर विरोध करता है। प्रधान राजेंद्र शर्मा शास्त्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने तीन फरवरी तक अतिथि अध्यापकों से किए वादे अनुसार, मांगों को नहीं माना तो आने वाली चार फरवरी से पूरे प्रदेश में सभी कमिश्नरी पर प्रदर्शन कर धरनों को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्य महासचिव नरेंद्र, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, राज्य संगठन सचिव सुनील सैणी, संयोजक शशी भूषण, राज्य संगठन सचिव शमशेर भिवानी, रामकुमार, करनाल मंडल प्रभारी कुलदीप संधू, गुड़गांव मंडल प्रभारी हितेश यादव, कैथल जिला प्रधान सुभाष रविश, सिरसा जिला प्रधान जगसीर सिंह, मेवात जिला प्रधान सतीश यादव, चरखी दादरी जिला प्रधन जितेंद्र कलकल, भिवानी जिला प्रधान विजय सिंह, पानीपत जिला प्रधान विनोद शर्मा, झज्जर जिला प्रधान विजय धनखड़, रोहतक जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह, हिसार जिला प्रधान विरेंद्र पूनिया, पंचकूला जिला प्रधान अमित पंचकूला, अंबाला जिला प्रधान विनय जैन, कुरुक्षेत्र जिला प्रधान राजेंद्र, यमुनानगर जिला प्रधान बलदेव शास्त्री, जींद जिला प्रधान नरेंद्र श्योकंद, फतेहाबाद जिला प्रधान मनोज कुमार, रेवाड़ी जिला प्रधान हितेश यादव, महिला विंग की राज्य संयोजक सुनीता देशवाल, सह सचिव अनीता देवी, सविता रानी, मेनका शर्मा, ममता, सुनीता, सुशीला, विकास रविश, कोमल कांबोज, सुमन, रेनू शर्मा, ममतेश रानी और नीलम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed