{"_id":"5a6ccee74f1c1b7e268b69f4","slug":"51517080295-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंड़ीगढ़ से दिल्ली जा रही कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंड़ीगढ़ से दिल्ली जा रही कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे पर चलती कार में अचानक आग लगी, बाल-बाल बचा परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
नेशनल हाइवे-एक के फ्लाईओवर पर चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार चंडीगढ़ निवासी शुभम का परिवार घबरा गया। शुभम ने तुरंत कार को रोका और कार से उतरकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया। सूचना मिलते ही सेक्टर-6 चौकी पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और काग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। सेक्टर-6 चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ निवासी शुभम पत्नी राधिका, बहन मीनाक्षी के साथ कार से दिल्ली की ओर जा रहा था। जैसे ही वह करनाल में सेक्टर-6 के फ्लाईओवर पर पहुंचा तो कार के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा और अचानक आग लग गई, उसने तुरंत कार को रोका और पत्नी और बहन को कार से बाहर निकाला। शुभम को आशंका है कि कार में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।