फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   5% discount in electricity bill on prepaid connection

प्रीपेड कनेक्शन पर बिजली बिल में पांच प्रतिशत छूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
5% discount in electricity bill on prepaid connection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बिजली वितरण निगम की ओर से स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को प्रीपेड कनेक्शन लगवाने पर कुल बिल पर पांच प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में करीब 1.15 लाख स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता हैं, जिनमें से 200 ने प्रीपेड कनेक्शन लगवा रखा है, जो कि कुल बिल की राशि पर पांच प्रतिशत छूट का लाभ ले रहे हैं। प्रीपेड कनेक्शन किराए पर मकान, दुकान, भवन, पीजी देने वालों के लिए अधिक फायदेमंद है, क्योंकि किराएदार के छोड़ जाने के बाद मालिक को बकाया बिल वसूलने की समस्या नहीं आएगी। किराएदार अपने खर्च के हिसाब से खुद बिजली के लिए रिचार्ज करवाएगा, जिससे किराएदार और मालिक के बीच बिल को लेकर होने वाले विवादों से निजात मिलेगी। विभाग के अनुसार प्रीपेड कनेक्शन के लिए किसी प्रकार की सिक्योरिटी जमा करवाने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता सीधे प्रीेपेड कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकता है।
रात या अवकाश वाले दिन नहीं कटेगी बिजली
अगर प्रीपेड कनेक्शन का रात को या कार्यालय की छुट्टी वाले दिन रिचार्ज समाप्त हो जाता है तो विभाग की ओर से तुरंत कनेक्शन नहीं काटा जाता। हालांकि कार्य दिवस वाले दिन रिचार्ज खत्म होने पर कार्यालय से ही कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

मोबाइल पर मिलेगी बिजली खपत की जानकारी
प्रीपेड उपभोक्ता अपने मोबाइल में स्मार्ट मीटर एप पर एक दिन से लेकर महीने में कितनी बिजली खर्च की उसका ब्यौरा ले सकेंगे। इससे वह महीने में बिजली खर्च के हिसाब से ही रिचार्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता को होंगे ये फायदे
- रिचार्ज समाप्त होने से पहले प्रीपेड उपभोक्ता के मोबाइल पर मैसेज से सूचना मिलेगी।
- गलत रीडिंग से संबंधित परेशानी से निजात मिलेगी।
- बिल ठीक करवाने के लिए बिजली निगम के चक्कर काटने से छुटकारा मिलेगा।
- स्मार्ट मीटर एप से अपने कनेक्शन की मॉनिटरिंग कर सकेंगे।
- मोबाइल की तरह बिजली के लिए भी रिचार्ज कर सकेंगे।
- जितनी बिजली खर्च करनी है उसी हिसाब से रिचार्ज कर सकेंगे।
बिजली निगम को ये फायदे
- मीटर से छेड़खानी होने पर तुरंत लग जाएगा पता।
- रीडिंग ऑनलाइन ली जा सकेगी।
- उपभोक्ताओं से बिल वसूलने की चिंता खत्म होगी।
- उपभोक्ता के डिफालटर होने पर कार्यालय से ऑटोमेटिक बिजली सप्लाई बंद हो जाएगी।
- कार्यालय से उपभोक्ता के बिजली लोड का पता चल सकेगा।
- बिजली कर्मचारियों के साथ होने वाले विवादों से छुटकारा मिलेगा।
प्रीपेड कनेक्शन लेने वाले बिजली उपभोक्ता को कुल बिल राशि पर पांच प्रतिशत की छूट दी जा रही है। कनेक्शन के लिए आवेदन भी आ रहे हैं। किराए पर मकान, दुकान या भवन देने वाले उपभोक्ताओं से अपील है कि वह विवादों से छुटकारा पाने के लिए प्रीपेड कनेक्शन लगवाएं।
- सोमबीर भलोठिया, कार्यकारी अभियंता, सिटी डिवीजन बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed