फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   44th accused arrested, taken on remand for six days

44वें आरोपी को गिरफ्तार किया, छह दिन के रिमांड पर लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
44th accused arrested, taken on remand for six days
पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा लीक मामले में वांछित 44वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कैथल पुलिस द्वारा अब तक कुल 44 आरोपी गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी बुधवार को अदालत में पेश कर दिया गया, जहां आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर सिंह की टीम द्वारा सिपाही पेपर लीक मामले की जांच दौरान उक्त मामले में वांछित आरोपी विकास उर्फ विक्की निवासी फरमाना को काबू करके गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि इस मामले में पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी वेदप्रकाश निवासी रिटौली जिला रोहतक के साथ आरोपी विकास वारदात में लिप्त रहा था, दोनों द्वारा मिलकर आगे उम्मीदवारों को आंसर-की उपलब्ध करवाई गई थी। एसपी ने बताया उक्त मामले में पुलिस द्वारा 10 ईनामी आरोपियों सहित 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

कैथल सीआईए-1 पुलिस की टीम द्वारा 7 अगस्त को माता गेट कैथल के पास से हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में संदीप व गौतम दोनों निवासी खापड़ जिला जींद तथा नवीन निवासी प्यौदा को आंसर-की सहित काबू किया गया था। आरोपी विकास बुधवार को अदालत में पेश कर दिया गया, जहां से आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed