फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सिरसी से हसनपुर तक सड़क का किया शिलान्यास

सिरसी से हसनपुर तक सड़क का किया शिलान्यास

Wed, 06 Mar 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
सिरसी से हसनपुर तक सड़क का किया शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाएं है। पूरे विधानसभा क्षेत्र के गांवों के एक-दूसरे से जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछाया गया है। उन्होंने दावा जताया कि जो भी सड़क अधुरी है, उनका जल्दी निर्माण कराया जाएगा। हलका विधायक हरविंद्र कल्याण गांव सिरसी से हसनपुर तक रजबाहे पर बनने वाली सड़क का शिलान्यास करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। लगभग एक करोड़ 65 लाख की लागत से साढ़े चार किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा। जिससे गांव सिरसी के साथ-साथ झिवरहेड़ी, दहा, बजीदा, हसनपूर, बसताडा के अलावा अन्य गांवों को इसका लाभ होगा। उन्होंने कहा कि अगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। इस अवसर मंडल प्रधान रविंद्र त्यागी, जोगिंद्र राणा, जिला पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार, धीरज खरकाली, कलीराम सिरसी, राहुल शर्मा, मंजीत जोगी आदि बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed