{"_id":"5c7d6ef5bdec2213ee5d2f59","slug":"41551724277-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर थाना में पति-पत्नी के विवाद को लेकर दो पक्षों में जूतम-पैजार, जमकर चले लात-घुसे, हेलमेट से फोड़ा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर थाना में पति-पत्नी के विवाद को लेकर दो पक्षों में जूतम-पैजार, जमकर चले लात-घुसे, हेलमेट से फोड़ा सिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। सदर थाना में पति-पत्नी के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर जूतम-पैजार हुई। इस दौरान लात-घूसे चले तो एक युवक ने हेलमेट से हमला कर दूसरे का सिर फोड़ दिया। दोनों पक्षों की मारपीट में छह लोगों को चोटें आई हैं। लड़की पक्ष के तीन लोगों के सिर में चोटें आईं हैं। वहीं, शोर सुनकर पुलिस कर्मचारी कमरों से बाहर निकले और उन्होंने झगड़ा करने वालों पर लाठियां भांजनी पड़ी, तब जाकर दोनों पक्ष शांत हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 15 लोगों को हिरासत में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान करीब 15 मिनट तक थाने में हंगामे और अफरा-तफरी का माहौल रहा।
दस साल पहले हुई थी शादी, बच्चा न होने पर हुआ विवाद
रविवार रात को राजीवपुरम निवासी विवाहिता के भाई ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्होंने 2009 में अपनी बहन की शादी कैथल निवासी के साथ की थी। वह अब करनाल में विकास कॉलोनी में रह रहा है। आरोप है कि उसका जीजा उसकी बहन को करीब पांच महीने घर छोड़कर चला गया था, अब उसकी बहन को अपने साथ ले जाने से मना कर दिया है। रविवार को वह अपने रिश्तेदारों के साथ आया और कहने लगा कि अपनी बहन की शादी कहीं और कर दो, इसको बच्चे नहीं होते। इसके साथ ही उसका जीजा उसके बहन के साथ मारपीट भी करता है।
सास-ससुर ने कहा, बहू नहीं करती सेवा, रहती है अपने घर
थाना परिसर में हुए झगड़े के बाद सास-ससुर ने कहा कि वह बीमार थे तो उनकी बहू ने एक दिन भी उनकी सेवा नहीं की। उसका बेटा दिन में ड्यूटी चला जाता था तो उनकी बहू अपने घर चली जाती थी। ऑपरेशन भी उन्होंने कैथल में जाकर ही कराया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने जमकर की एक दूसरे की धुनाई
लड़की की तरफ से सदर थाने में दी गई शिकायत को लेकर दोनों पक्ष सोमवार को थाने में एकत्रित हुए थे। सदर थाना में लड़के के पक्ष के लोग पहले ही आए हुए थे, जब लड़की पक्ष के लोग आए तो उन दोनों पक्षों के बीच पहले तो बातचीत हुई फिर तू तड़ाक होने लगी। इस दौरान देखते ही देखते दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और एक दूसरे को थप्पड़, चप्पल, जूते मारने लगे। इस दौरान एक युवक ने हेलमेट से दूसरे युवक के सिर में मारा और थाना में खड़ी करीब तीन से चार बाइक नीचे गिर गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे की जमकर धुनाई की। करीब 15 मिनट तक ये हंगामा चला।
पति-पत्नी के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोगों को बातचीत के लिए बुलाया था, क्योंकि रविवार रात को विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दी थी। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और फिर झगड़ा हो गया। इसलिए दोनों पक्षों के करीब 15 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।-बलजीत कुमार, सदर थाना प्रभारी।