फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   खेल महाकुंभ:-पहले दिन वालीबॉल में सोनीपत ने झज्जर को हराया

खेल महाकुंभ:-पहले दिन वालीबॉल में सोनीपत ने झज्जर को हराया

Wed, 14 Nov 2018 12:26 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खेल महाकुंभ:-पहले दिन वालीबॉल में सोनीपत ने झज्जर को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम में मंगलवार को राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ मधुबन पुलिस अकादमी के डीएसपी व अर्जुन व भीम अवॉर्डी रविंद्र सांगवान ने किया। रविंद्र सांगवान ने कुश्ती में 61 बार भारत का प्रतिनिधित्व किया है। रविंद्र सांगवान से प्रदेशभर से पहुंचे वालीबॉल व जूडो के करीब 800 खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से ही खेलें। यदि खिलाड़ी हार जाता है तो उसे अपना मनोबल नहीं तोड़ना चाहिए बल्कि पहले से अधिक मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए। खेल में खिलाड़ी का ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित होना चाहिए। राज्य स्तीय खेल महाकुंभ 15 नवंबर तक चलेगा। पहले दिन वालीबॉल व जूडो में लड़कों व लड़कियों के मुकाबले हुए। दोनों खेलों में खिलाड़ियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डीएसओ जगदीश चंद्र, सतीश कुमार एथलेटिक्स कोच, ओमकार साइकिलिंग कोच, सुरेंद्र चौहान बॉक्सिंग कोच, बबीता भारद्वाज बास्केट कोच, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे। खेल विभाग की ओर से सभी खिलाड़ियों में लिए खाने की व्यवस्था की गई।

ये रहे परिणाम :
वालीबॉल पुरुष
मैच - अंक - विजेता
सोनीपत व झज्जर : 25-18, 25-16 : सोनीपत
भिवानी व महेंद्रगढ़ : 25-21, 25-22 : भिवानी
पंचकूला व गुरुग्राम : 25-22, 25-21 : पंचकूला
फतेहबाद व पलवल : 25-19, 25-14 : फतेहबाद
यमुनानगर व नूंह : 25-14, 25-10 : यमुनानगर

वालीबॉल महिला
मैच : अंक : विजेता
भिवानी व रोहतक : 25-20, 25-22 : भिवानी
सोनीपत व रेवाड़ी : 25-18,25-16 : सोनीपत
झज्जर व अंबाला : 25-6, 25-7 : झज्जर
हिसार व यमुनानगर : 25-10, 25-12 : हिसार
चरखीदादरी व कैथल : 25-22, 21-25, 26-24 : चरखीदादरी
..............................
जूडो 100 प्लस पुरुष वेट कैटेगरी
स्थान - विजेता - जिला
प्रथम - सुनील - हिसार
द्वितीय - परमजीत - सोनीपत
तृतीय - अभिषेक - पलवल
...........................
जूडो 78 प्लस महिला वेट कैटेगरी
स्थान - विजेता - जिला
प्रथम - अनू - कुरुक्षेत्र
द्वितीय - तमन्ना - हिसार
तृतीय - रिया - सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed