{"_id":"5a6ccef24f1c1b7f268b6ad4","slug":"41517080306-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्केटिंग में छाए करनाल के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्केटिंग में छाए करनाल के खिलाड़ी
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग स्पर्धा में छाए करनाल के खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
कुरुक्षेत्र में 18 से 24 जनवरी तक आयोजित 55वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में करनाल के सात स्केर्ट्स ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए हरियाणा रोलर हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण और कांस्य पदक जीता। इन खिलाड़ियों में जजपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, बलदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, अनिम राणा, तुषार कामरा और अर्पित शामिल रहे। स्केर्ट्स की सफलता पर जिला स्केटिंग संघ के प्रधान अविनाश बंसल व सचिव संदीप गोयल ने खिलाड़ियों और अभिभावकों को बधाई दी है। वहीं कान्वेंट स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर ओफिलिया, स्पोर्ट्स इंचार्ज रमेश चंद, स्केटिंग कोच संजय गोयल ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। कोच संजय गोयल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 19 राज्यों से 1500 स्केर्ट्स ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में हरियाणा ने लीग मैचों में मध्यप्रदेश को 15-0, महाराष्ट्र को 11-1 से हराया। सेमी फाइनल में चंडीगढ़ को 7-2 तथा फाइनल में जम्मू कश्मीर को 7-2 से पराजित किया।