{"_id":"5a4926864f1c1bc45b8bf11f","slug":"41514743430-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान देश की सबसे बड़ी पूंजी : कल्याण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान देश की सबसे बड़ी पूंजी : कल्याण
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान देश की सबसे बड़ी पूंजी : कल्याण
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा।
हैफेड चेयरमैन और हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि किसान देश की सबसे बड़ी कुंजी है। सरकार किसानों की आय दुगनी करने के लिए प्रपोजल तैयार कर रही है और 2022 तक इस योजना का अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसान खुशहाल होगा, तो देश का विकास में किसी प्रकार की बाधा नहीं आ सकती। विधायक हरविंद्र कल्याण रविवार को एक पेट्रोल पंप पर आयोजित किसान संगोष्ठी व लक्की ड्रा कार्यक्रम पर किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए स्किल डेवलेपमेंट सेंटर खोल रहीं है, उसी की तर्ज पर अब घरौंडा में तीन कृषि संबंधित स्किल डेवलेपमेंट सेंटर खोलने जा रही है। जिसमें किसानों को खेतीबाड़ी के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने करनाल जिले के गांव में भावांतर योजना का शुभारंभ किया है, जो कि किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। सेंटर में किसानों को सब्जियों के समर्थन मूल्य दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के विकास और उत्थान के लिए और भी योजनाएं लेकर आ रहीं है। उन्होंने दावा जताया कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ-साथ अन्य वर्गों के लिए बेहतरीन योजनाएं लेकर आ रही है। केंद्र और प्रदेश की नीतियों से हर वर्ग खुश नजर आ रहा है। सरकार मेरिट के आधार पर नौकरियां दे रही है। जिससे आम आदमी को भी इसका लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर खंड कृषि अधिकारी अनिल गुलिया, मंडल प्रधान रविंद्र त्यागी, सतीश शर्मा, बिजेंद्र ढाकला, परमजीत राणा, सरपंच सुनील कुमार, महेंद्र कैमला आदि लोग मौजूद रहे।