{"_id":"6251f31fa61851524f03f637","slug":"4-88-lakh-rupees-looted-from-the-house-by-taking-the-woman-hostage-karnal-news-knl1044494124","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बनाकर घर से 4.88 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को बंधक बनाकर घर से 4.88 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। गांव बिलौना में चार बदमाशों ने घर में महिला को बंधक बनाकर घर से चार लाख 88 हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर पीड़ित महिला अभी तक डरी हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप सिंह निवासी गांव बिलौना ने बताया कि वह घर पर पिता पुत्र रहते हैं। उसकी पत्नी का देहांत हो गया था। उसके बाद घर के काम और खाना बनाने के लिए उसके यहां दविंद्र कौर निवासी गांव रोहड़ तहसील सफीदों जिला जींद गांव बिलौना ही रहती है। उसने अपने लड़के को विदेश भेजने के लिए अपनी डेढ़ एकड़ जमीन बेच रखी है। इसकी कुछ पेमेंट उसके बैंक खाते व 4 लाख 88 हजार रुपये नकद घर रखे थे। 8 अप्रैल की रात को वह और उसका लड़का प्रिंसपाल गेेहूं बेचने के लिए अड़ानी सेलो में गए थे। देर रात्रि समय करीब साढ़े 12 बजे मुंह ढांपकर चार व्यक्तियों ने उसके घर घुसकर दविंद्र कौर के कपड़े से हाथ-पांव बांध दिए और एक व्यक्ति उसके पास खड़ा रहा व तीन
व्यक्तियों ने उसके घर की तलाशी ली और अलमारी में रखे 4.88 लाख रुपये निकालकर फरार हो गए। देवेंद्र कौर ने बड़ी मुश्किल से दूर पड़े कीपेड फोन से कोशिश के बाद देर रात्रि करीब एक बजे उसके पास फोन किया। इसके बाद उसने अपने पड़ोसी कश्मीर सिंह को सूचित किया। उसने मौके पर जाकर दविंद्र कौर के हाथ-पांव खोले और दविंद्र कौर अब बहुत डरी हुई। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द आरोपियों को काबू कर लेगी।