करनाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
आयुष विभाग की ओर से सोमवार से तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय योग प्रशिक्षण शिविरों का शुभारंभ किया गया। जिले के छह ब्लॉकों में आयोजित प्रशिक्षण में पहले दिन 357 प्रतिभागियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. राहुल रैया के नेतृत्व में 18 से 20 मई तक असंध, घरौंडा, निसिंग, इंद्री, नीलोखेड़ी और करनाल ब्लॉकों में प्रशिक्षण शिविर लगाए गए हैं।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल ने बताया कि प्रशिक्षण में शिक्षा विभाग के 243 पीटीआई व डीपीई, आयुष विभाग के 102 अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न योग समितियों के 12 सदस्य शामिल हुए। करनाल ब्लॉक में अटल पार्क सेक्टर-8 स्थित योग शेड में शिविर आयोजित किया गया, जहां योग विशेषज्ञ डॉ. अमित पुंज ने प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया। शिविर की शुरुआत वैदिक प्रार्थना से हुई। इसके बाद सूक्ष्म व्यायाम, योग आसन, प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। संवाद