फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   35 players showcased their skills at the table tennis trials.

Karnal News: टेबल टेनिस के ट्रायल में 35 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
35 players showcased their skills at the table tennis trials.
करनाल। हरियाणा खेल महाकुंभ के लिए जिला स्तरीय खेल ट्रायल वीरवार को कर्ण स्टेडियम में हुए। इसमें टेबल टेनिस खेल के ट्रायल का आयोजन किया गया। करीब 35 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभाग के वरिष्ठ प्रशिक्षकों की देखरेख में ये ट्रायल पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न कराए गए।
विज्ञापन

प्रत्येक खेल श्रेणी में खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर जिला टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हालांकि, बारिश के कारण नेट बॉल, थ्रो बॉल, बेसबॉल और वॉलीबॉल के ट्रायल नहीं हो पाए। इन खेलों के लिए नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि 8 अक्तूबर से कर्ण स्टेडियम में चल रहे ट्रायल अब अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेल महाकुंभ युवाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी क्षमता दिखाने का मजबूत अवसर है। सत्यवीर सिंह ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य योग्य खिलाड़ियों को बिना भेदभाव के आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान व्यवस्थाएं
ट्रायल के दौरान सभी खेल परिसरों में पीने के पानी, प्राथमिक चिकित्सा और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पारदर्शी तरीके से चुनी गई जिला टीम आगामी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का नाम रोशन करेगी। सभी खेलों के ट्रायल अलग-अलग तारीखों पर आयोजित किए गए थे। अधिकारी ने आयोजन की सफलता और खिलाड़ियों की भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed