फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   3372 candidates gave teacher eligibility test

3372 अभ्यर्थियों ने दी अध्यापक पात्रता परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
3372 candidates gave teacher eligibility test
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए रविवार को शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर लेवल-2 यानी टीजीटी परीक्षा और लेवल-1 यानी पीआरटी की परीक्षा आयोजित की गई। टीजीटी के लिए सुबह के सत्र में शहर में 8 और पीआरटी की परीक्षा के लिए शाम के सत्र में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर करीब 3372 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
लेवल-2 में 2365 और लेवल-1 में 1007 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। परीक्षा को नकल रहित आयोजित करने के लिए जैमर भी लगाए गए। गहन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई। इसके चलते अभ्यर्थियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, परीक्षा के चलते शहर में सुबह शाम को जाम की स्थिति बनी रही। इससे पूर्व शनिवार को लेवल-3 अर्थात पीजीटी की परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें 2231 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। जिले में दोनों दिन कुल 5603 अभ्यर्थियों ने अध्यापक पात्रता की परीक्षा दी है।
विज्ञापन

तीन चरणों में हुई अभ्यर्थियों की जांच
परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से पहले तीन चरणों में तलाशी ली गई तथा कागजात की जांच की गई। परीक्षार्थियों के केंद्र में प्रवेश से पहले प्रथम चरण में उसकी मैटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई। उसके बाद आधार-आधारित बायोमेट्रिक प्रणाली से जांच के बाद तीसरे चरण में उनके कागजात जांचे गए। वहीं, बोर्ड मुख्यालय पर हाई-टेक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई, जो अत्याधुनिक तकनीकों से युक्त है। यहीं से प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों की पल पल की मानिटरिंग सीसीटीवी कैमरों से लाइव की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट वाहनों से पहुंचे परीक्षार्थी
परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी आए हुए थे जिससे बसों में काफी भीड़ रही। हालांकि अधिकांश परीक्षार्थी अपने-अपने वाहनों से परीक्षा देने आए थे। इसलिए शहर में जाम की स्थिति बनी रही। रविवार को सुबह शाम दोनों शिफ्टों में एचटेट परीक्षा होने के कारण जाम की स्थिति ज्यादा विकट रही।
हर सेंटर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस व्यवस्था का पूरी तरह इंतजाम किया हुआ था। हर परीक्षा केंद्र पर एक दर्जन से अधिक जवान अधिकारी नियुक्त थे। परीक्षार्थियों को छोड़ कर अन्य किसी को भी परीक्षा केंद्रों के बाहर फटकने तक नहीं दिया।

सड़कों पर रही वाहनों की भीड़
एचटेट परीक्षा केंद्रों के चलते सड़कों पर वाहनों की भारी भीड़ जमा रही। परीक्षा केंद्रों के बाहर कार अन्य वाहन खड़े रहने से कई जगहों पर वाहन चालकों के लिए मुश्किल हो रहा था। इसके चलते इन क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, पुलिस भी पूरी तरह से व्यवस्था नियंत्रण करने में लगी रही। इसके बावजूद परीक्षार्थियों वाहनों की भीड़ से इन क्षेत्रों में जाम के हालात बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed