फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   33 new sports nurseries were found, 13 trials will be held tomorrow

33 नई खेल नर्सरियां मिलीं, कल होंगे 13 ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
33 new sports nurseries were found, 13 trials will be held tomorrow
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा सरकार ने जिले को 33 नई खेल नर्सरी दे दी हैं। अब जिले में सरकारी व निजी मिलाकर 65 खेल नर्सरी हो गई हैं। पहले स्थापित 32 खेल नर्सरी सरकारी प्रशिक्षकों को दी गई थीं, जो शुरू हो चुकी हैं। अब नई मिलीं खेल नर्सियों के ट्रायल 13 अप्रैल को होंगे। जो नर्सरी जहां हैं, ट्रायल वहीं होंगे।
खेल विभाग द्वारा निजी खेल नर्सरी के लिए विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थाओं से आवेदन मांगे गए थे। जिसके लिए 80 से ज्यादा सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं ने आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया के बाद खेल विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा सभी का भौतिक सत्यापन कर खेल विभाग को रिपोर्ट भेजी गई। उसके बाद अप्रैल के प्रथम सप्ताह में खेल विभाग द्वारा 33 नई खेल नर्सरियों के नाम घोषित कर दिए गए। जिसमें 11 सरकारी स्कूलों, नौ निजी स्कूलों, छह निजी कोचिंग सेंटर और सात राजीव गांधी खेल परिसर के नाम हैं।
विज्ञापन

ट्रायल के लिए जरूरी बातें
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अशोक दुआ ने बताया कि 13 अप्रैल को होने वाले ट्रायल आवंटित खेल नर्सरी में ही हाेंगे, साथ ही खिलाड़ी को अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र और फोटो आदि लाना अनिवार्य है। इसमें चयनित आठ से 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1500 तथा 15 से 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। साथ ही चयनित खिलाड़ियों को सुबह और शाम को होने वाले अभ्यास में 22 उपस्थिति अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed