{"_id":"6903c7d2433485589d02bb89","slug":"33-crore-gods-and-goddesses-reside-in-cow-gyananand-maharaj-karnal-news-c-18-knl1008-770308-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास : ज्ञानानंद महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास : ज्ञानानंद महाराज
Fri, 31 Oct 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
करनाल। श्री राधा कृष्ण गोशाला अर्जुन गेट में गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज ने कहा कि गोमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। इस दिन पूजा करने से सभी फल प्राप्त होते हैं। श्री राधा कृष्ण गोशाला के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा एवं संचालक कैलाश चंद गुप्ता ने गोशाला की सभी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संचालक शशि पाल मेहता ने धन्यवाद किया। महासचिव हरमीत सिंह हैप्पी ने कार्यों की जानकारी दी। विधायक जगमोहन आनंद, मेयर रेनू बाला गुप्ता, चेयरपर्सन मेघा भंडारी, महेश भाटिया, वाइस चेयरमैन सुनील चावला, चीफ डायरेक्टर विनीत भाटिया, वरिष्ठ उपप्रधान विनोद खेतरपाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता,सचिव विपिन शर्मा, सह सचिव हंस राज, महाप्रबंधक जगन्नाथ बत्तरा, व्यवस्था प्रमुख जंग बहादुर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन