{"_id":"5c72e535bdec22738563f375","slug":"31551033653-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालक से ओवरलोड के नामपर 1600 रुपए रिश्वत लेने के आरोपी दो पुलिस कर्मचारियों सहित तीन पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चालक से ओवरलोड के नामपर 1600 रुपए रिश्वत लेने के आरोपी दो पुलिस कर्मचारियों सहित तीन पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1600 रुपये रिश्वत लेने के आरोपी दो पुलिस कर्मचारियों सहित तीन पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। पिछले वर्ष 2018 में मंगलौरा चेक पोस्ट पर ट्रक चालक से ओवरलोड के नाम पर 1600 रुपये रिश्वत लेने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो पुलिस कर्मचारी हेड कांस्टेबल संजय कुमार, ईएचसी सतबीर कुमार सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मधुबन थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुरूक्षेत्र के बारतोली गांव निवासी पवन ने बताया कि वह बिल्डिंग मटेरियल का काम करता है। 20 मार्च 2018 को उसके ट्रक में यमुनानगर से सामान लोड कार ड्राइवर बाम्बरेहड़ी निवासी कृष्ण व संजीव मेरठ जा रहे थे। उस दौरान मंगलौरा चेक पोस्ट पर जहां विभिन्न विभागों के कर्मचारी ओवरलोड वाहनों की जांच कर उनका चालन करते थे। उस दौरान उसके ट्रक को भी मंगलौरा चेक पोस्ट पर जांच के लिए रोका गया। उसका ट्रक ओवरलोड नहीं था, लेकिन ओवरलोड के नाम वहां पर तैनात कर्मचारियों ने रिश्वत के रूप में उसके ड्राइवर से 1600 रुपये मांगे। रुपये न देने पर उन कर्मचारियों ड्राइवर को परेशान किया। ड्राइवर के पास दो हजार रुपये थे उसने 1600 रुपये उन्हें दे दिए और फोन कर सारी जानकारी उसे दे दी। इसके बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ मंगलौरा चेकपोस्ट पर पहुंचा तो वहां देखा कि ओवरलोड वाहनों को बिना पर्ची के निकाला जा रहा है। जब उसने इसका विरोध किया और वीडियो बनाने लगा तो पुलिस कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस चौकी में ले जाकर उसके साथ मारपीट की और जान से माने की धमकी भी दी। इसमें एचसी संजय कुमार, ईएचसी सतबीर और एक कर्मचारी प्रभात शामिल था।