फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पानी को लेकर विवाद चली गोलियां, तीन घायल

पानी को लेकर विवाद चली गोलियां, तीन घायल

Wed, 03 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
पानी को लेकर विवाद चली गोलियां, तीन घायल
पानी को लेकर विवाद चली गोलियां, तीन घायल
विज्ञापन

असंध। कस्बे के गांव थल में खेत में पानी देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से गोलियां चला दी गई। इसमें पिता-पुत्र व अन्य नौकर घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां पर हालत गंभीर होने के कारण उन्हें करनाल के मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया। वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सुखा सिंह ने लगभग बीस वर्ष पहले अपने सगे दो भाईयों की भी रंजिश के चलते हत्या कर दी थी, जिसके आरोप में वह जेल काट चुका है। गुलाब सिंह के साथ भी सुखा सिंह की पुरानी रंजिश बताई गई है। पुलिस जांच अधिकारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि गुलाब व सुखा सिंह में पुरानी रंजिश है। मंगलवार रात को आरोपी सुखा सिंह ने गुलाब सिंह के खेत में से पानी लगाया हुआ था, जिसका गुलाब सिंह ने विरोध जताया। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी सुखा सिंह तैश में आ गया और उसने गुलाब की कमर में गोली मार दी, इससे गुलाब लहुलुहान हो गया। इसके बाद अपने पिता को बचाने आए निर्मल सिंह व नौकर राजू को भी गोली के छर्रे लग गए, जिससे वे भी घायल हो गए। आनन-फानन में आरोपी मौके से फरार हो गया और परिजनों ने घायलों को असंध के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से तीनों को करनाल मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। एएसआई धर्मबीर ने बताया कि एक महीने पहले दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और पुलिस ने दोनों के खिलाफ रपट दर्ज की थी और बीती रात एक बार फिर दोनों पक्षों में खेत में पानी लगाने के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं मौके से सुखा सिंह भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed