{"_id":"596e3ee54f1c1be71f8b48c0","slug":"31500397285-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज गेंदबाज नवदीप सैनी का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज गेंदबाज नवदीप सैनी का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज गेंदबाज नवदीप सैनी का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। तरावड़ी कस्बे के तेज गेेंदबाज नवदीप सैनी का चयन भारतीय क्रिकेट ए टीम में हुआ है, जोकि अब दक्षिण अफ्रिका में होने वाली ट्राफी में खेलेगा। खिलाड़ी के चयन से एकेडमी और परिजनों में खुशी का माहौल है। जिले के इस खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय आईपीएल खिलाड़ी सुमित नरवाल को दिया है। बारहवीं पास करने के बाद क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए बीएससी की पढ़ाई छोड़ चुके तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने बताया कि वह रणजी में 18 मैच खेलकर 54 विकेट हासिल कर चुके हैं। आईपीएल खिलाड़ी सुमित नरवाल ने बताया कि करनाल में आयोजित हुए केपीएल में उसने नवदीप सैनी को खेलते हुए देखा था, जोकि टेनिस की बॉल से खेलता था। जब उसने सैनी को खेलते देखा तो उसे लगा कि वह देश के लिए अच्छा खेल सकता है। इसके बाद उसने सैनी को रणजी में खेलने के लिए तैयार किया और दिल्ली रणजी के कप्तान गौतम गंभीर से मुलाकात करवाई। इसीलिए नवदीप को दिल्ली की क्रिकेट टीम से रणजी ट्राफी में खेलने का मौका मिला। रणजी में बेहतर प्रदर्शन करने और क्रिकेट के प्रति लग्न होने के कारण नवदीप को यह मुकाम हासिल हुआ है। आईपीएल खिलाड़ी नरवाल ने बताया कि क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने के लिए ओपीएस स्कूल के सहयोग से वहां एक क्रिकेट एकेडमी खोली है। जिसका मुख्य उद्देश्य अच्छे और ऊर्जावान खिलाड़ियों को तैयार करना है। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी एकेडमी है, जहां पर ऑटोमेटिक बॉलिंग मशीन से बैटिंग से कोचिंग दी जाती है। उन्होंने बताया कि पैसे के अभाव में जो खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को दिखाने से वंचित रह जाते हैं, वह उन्हें फ्री में कोचिंग देने के साथ अन्य सभी सुविधाएं प्रदान करेंगे। ताकि अर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा वह चाहते हैं कि देश को अधिक से अधिक खिलाड़ी देकर अपने जिले का नाम रोशन करें। नरवाल ने बताया कि उनकी एकेडमी के पांच खिलाडी नवदीप सैनी, संजय पहल, शिवम चौहान व मोहित कल्याण रणजी ट्राफी खेलकर नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन और सचिव अनिरूद्ध के सहयोग से वह आगे भी देश की टीम को खिलाड़ी प्रदान करते रहेंगे।