फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   30 new corona positive arrived

30 केस आए, जेल में बनी चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
30 new corona positive arrived
जिले में कोरोना की नई चेन टूटने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को 30 नये मरीज सामने आए। हालांकि 29 मरीजों ने कोरोना को पराजित भी किया है। सेक्टर-13 से एक साथ चार नये पॉजिटिव पाये गए हैं, जबकि जिला जेल में बीएसएफ के तीन और जवान संक्रमित मिले हैं। यहां पहले ही दो जवान पॉजिटिव पाये जा चुके हैं। कैमला से तीन लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या अब 1031 हो गई है। इनमें से 10 की मौत हो चुकी है। 344 एक्टिव है 677 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

डीसी ने सीएमओ की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में वीरवार को 30 पॉजिटिव पाए गए, इनमें 4 एंटीजेन टेस्ट से और 26 आरटी पीसीआर से पाए गए हैं। सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार अब तक कोरोना से संदिग्ध 30031 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए इनमें से 28577 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में बड़ी मंगलपुर, चार चमन, समालखा, मूनक, सिंघड़ा, वसंत विहार, बुढ़ा खेड़ा, सेक्टर-12, वकीलपुरा सदर बाजार, घरौंडा के नसीब विहार, अग्रवाल कालोनी, बरसत रोड, कैनरा बैंक फरीदपुर से एक-एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। करनाल के धोबी मोहल्ला से तीन पॉजिटिव मिले हैं। सभी को कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया जहां से बिना लक्षणों वालों को नीलोखेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर में दाखिल कराया गया है जबकि लक्षण वालों को कालेज में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed