फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   30 lakh froud on the name of health card

फर्जी खाद्य आपूर्ति अधिकारी बनकर महिला से 30 हजार रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
30 lakh froud on the name of health card
करनाल। तरावड़ी के लक्ष्मी कालोनी स्थित ब्रह्मकुमारीज आश्रम में एक व्यक्ति ने फर्जी खाद्य आपूर्ति निरीक्षक बनकर महिला से आयुष्मान कार्ड व स्वास्थ्य बीमा कराने के नाम पर 30 हजार रुपये ठग लिए। तरावड़ी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ब्रह्मकुमारीज आश्रम तरावड़ी निवासी सुदेश कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे दो व्यक्ति आश्रम में आए और एक व्यक्ति ने खुद को खाद्य आपूर्ति निरीक्षक बताया। उसका आयुष्मान कार्ड व स्वास्थ्य बीमा दिलाने के नाम पर उससे 30 हजार रुपये ले लिए और आधे घंटे बाद असली अभिलेख लेकर खाद्य आपूर्ति कार्यालय तरावड़ी आने को कहकर चले गए। जब वह कार्यालय पहुंची तो वहां से जानकारी हुई कि उनके यहां से कोई फूड सप्लाई इंस्पेक्टर जांच के लिए नहीं गया था। तब उसे ठगी का एहसास हुआ। थानाध्यक्ष तरावड़ी ने बताया कि सुदेश कुमारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed