{"_id":"6414d8be8c5ca6b3a5019677","slug":"30-lakh-cheated-from-a-young-man-in-the-name-of-sending-to-america-karnal-news-c-18-knl1031-63110-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अमेरिका भेजने के नाम पर युवक से 30 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अमेरिका भेजने के नाम पर युवक से 30 लाख ठगे
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पटियाला निवासी एक व्यक्ति ने अमेरिका भेजने के नाम पर एक युवक से 30 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने युवक को सरबिया ले जाकर बंदूक के दम पर उसका वीजा छीन लिया और उससे मारपीट की। बाद में परिजनों ने आरोपियों को तीस लाख रुपये की रकम दे दी तो उन्होंने युवक को भारत भेज दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
नीलोखेड़ी के शेखनपुर गांव निवासी बलविंदर कौर ने बताया कि उसका बेटा सुरजीत बारहवीं के बाद रोजगार की तलाश में घूम रहा है है। उन्होंने बताया कि उसके दामाद ने बेटे को विदेश भेजने की सलाह दी और पटियाला निवासी राजीव दत्ता से मिलने का कहा। उसने कहा कि राजीव दत्ता लोगों की विदेश में नौकरी लगवाता है। इसके बाद महिला और उसका बेटा राजीव दत्ता से बातचीत करने के लिए उसके कार्यालय में पहुंचे। राजीव दत्ता और उसकी पत्नी प्रीति ठाकुर ने युवक को विदेश भेजने के लिए तीस लाख रुपये मांगे। पीड़ित महिला ने बेटे को विदेश भेजने के लिए 31 जनवरी 2021 में आरोपियों को 2.50 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने वीजा लगाने की बात कहकर युवक को दिल्ली बुलाया। सात फरवरी 2022 को आरोपियों ने महिला से दस लाख रुपये लेकर युवक को फ्लाइट में बैठा दिया। चार दिन बाद युवक सरबिया पहुंचा। जब परिजनों ने एजेंटों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि अलग-अलग देशों से होते हुए युवक को अमेरिका भेजा जाएगा। इसके बाद आरोपियों ने परिजनों से आठ लाख रुपये अपने अकाउंट में और डलवाए। परिजनों ने जब युवक से परिजनों ने बातचीत की तो उसने बताया कि एजेंट बंदूक के दम पर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उसने बताया कि आरोपियों ने उससे दो लाख रुपये भी छीन लिए हैं। परिजनों ने जब आरोपियों से बात की ताे उन्होंने चंडीगढ़ में विक्रमपाल नाम के व्यक्ति को पांच लाख रुपये देने के लिए कहा। परिजनों ने चंडीगढ़ में जाकर आरोपी को पांच लाख रुपये दे दिए। तीस लाख रुपये लेने के बाद आरोपियों ने युवक को वापस भारत भेज दिया। परिजनों को युवक ने आपबीती बताई। परिजनों ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।