{"_id":"688e635f7d89585ebc0b1d59","slug":"30-cattle-flowed-into-the-canal-five-died-due-to-drowning-karnal-news-c-246-1-sknl1022-141701-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नहर में बहे 30 गोवंश, डूबने से पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नहर में बहे 30 गोवंश, डूबने से पांच की मौत
Sun, 03 Aug 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
सीढ़ी से उतर कर डूबते गोवंश को बचाने का प्रयास करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : राठ के सरस्वती बाल मंदिर में प्रमाण पत्र के साथ छात्र। स्रोतः विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। गांव जयधरी में 30 गोवंश पश्चिमी यमुना नहर के बीच तेज बहाव में डूबने लगे। इसमें पांच की डूबने से मौत हो गई। बाकी गोवंश को ग्रामीणों ने लकड़ी की सीढ़ी व रस्सों की मदद से नहर किनारे से बाहर निकाल लिया।
गांव जयधरी के विजयपाल ने बताया कि पशुपालक गोवंश को घास चराने के लिए गांव के पास लेकर आते हैं। शनिवार दोपहर भी पशुपालक 30 गोवंश को लेकर घास चराने के लिए लेकर आए थे। गोवंश साथ लगती पश्चिमी यमुना नहर में पानी पीने लगे। इसी दौरान गोवंश नहर के बीच चले गए।
नहर में इन दिनों काफी अधिक मात्रा पानी चल रहा है, जिसके तेज बहाव में यह गोवंश बहने लगे। उन्हें डूबते देख पशुपालक ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने नहर में डूबते देख गायों व गोवंश को रस्सों की मदद से बाहर निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इनमें दो गाय व तीन गोवंश की नहर में डूबने से मौत हो गई। बाकी गाय व गोवंश को रस्से बांध कर नहर के किनारे से बाहर निकाल लिया गया। मृत गायों और गोवंशों काे ग्रामीणों ने गांव के बाहर गड्ढा खोदकर दबा दिया।