फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   3 days toll free

किसानों का 27 तक टोल फ्री का ऐलान, टोल कंपनी और प्रशासन हुआ अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
3 days toll free
किसान आंदोलन के चलते एक बार फिर किसानों ने 25 दिसंबर आधी रात से 27 दिसंबर तक प्रदेश के सभी टोल फ्री कराने का ऐलान किया है। किसान संगठनों ने इसके लिए तैयारियां की हुईं हैं। इधर किसानों के आह्वान के बाद टोल कंपनी और जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। शांति और व्यवस्था बनी रहे इसके लिए टोल कंपनी ने अतिरिक्त एनएचएआई मार्शल नियुक्त किए हैं। वहीं जिला प्रशासन ने भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया है। इसके अलावा फोर्स की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

करनाल जिले में दो टोल प्लाजा हैं। एक नेशनल हाईवे-44 पर बसताड़ा और दूसरा करनाल-जींद मार्ग पर प्योंत में। दोनों टोलों को पहले भी 11 दिसंबर की रात किसानों ने फ्री करा दिया था। यही नहीं मना करने के बाद भी टोल लेने पर किसानों ने कर्मियों को बाहर कर टोल पर कब्जा कर लिया था और बैरियर भी तोड़ दिया था। अब एकबार फिर से किसान संगठनों ने 25 से 27 दिसंबर तक टोल फ्री का ऐलान किया है। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन भी हरकत में है। देखना है कि इस बार पुलिस-प्रशासन किसानों से निपटने में कितना कारगर साबित होता है।
विज्ञापन

किसान नेता बोले, इस बार नहीं लेने देंगे टोल
तरावड़ी में प्रेस कान्फ्रेंस कर किसान नेता भूपेंद्र सिंह लाड़ी ने कहा कि पिछली बार टोल कर्मियों ने एक दिन के टोल फ्री ऐलान के तहत सीसीटीवी कैमरों की मदद से टोल टैक्स वसूल लिया था, मगर अबकी बार किसान ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जिस तरह से किसानों को परेशान कर रही है। हरियाणा में भी भाजपा और जजपा का विरोध शुरू हो गया है। उसकी कीमत भाजपा को सत्ता गंवाकर चुकानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर गांव से हिस्सा लेंगे किसान
असंध। शुक्रवार और शनिवार को किसान असंध क्षेत्र के गांव पक्का खेड़ा मोड़ के पास करनाल से असंध 709 नेशनल हाईवे पर बना टोल प्लाजा फ्री कराया जाएगा। किसान यूनियन के नेता सुखविंद्र सिंह झब्बर, क्षेत्रपाल सिंधड व अखिल भारतीय किसान सभा के जिला कनविनर कुलदीप राणा वकील और हरियाणा किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल बैनीवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम किसान संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर किया जा रहा है। हर गांव से बड़ी तदाद में किसान हिस्सा लेंगे।
व्यवस्था बनाने के लिए उच्च अधिकारियों के आदेशों का पालन किया जाएगा। टोल प्लाजा पर किसी भी तरह की मूवमेंट पर मधुबन थाना और जिला प्रशासन को सूचित किया जाएगा। -चंदन यादव, मैनेजर, बसताड़ा टोल
हमने बसताड़ा टोल पर अतिरिक्त एनएचएआई मार्शल लगा दिए हैं, जो व्यवस्था बनाने में सहयोग करेंगे। कोशिश होगी कि किसानों के आंदोलन और टोल फ्री के दौरान किसी को परेशानी न हो। -आशुतोष, जीएम, बसताड़ा टोल

किसानों के ऐलान को देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी। -निशांत कुमार यादव, डीसी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed