फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   284 new cases were found in the district, 168 cases were found

जिले में 284 नए केस मिले, 168 केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
284 new cases were found in the district, 168 cases were found
जिले में सोमवार को कोरोना के 284 नए केस मिले हैं। संक्रमित होने वाले लोगों में स्वास्थ्य और पुलिस कर्मचारी शामिल हैं। वहीं, दूसरी ओर 168 मरीज ठीक भी हुए हैं। ऐसे में अभी तक जिले में कोरोना वायरस के 2585 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं। जिले में मरने वाले मरीजों की संख्या भी 561 तक पहुंच गई है। ये जानकारी सिविल सर्जन योगेश कुमार ने दी।
विज्ञापन

बता दें पिछले 24 घंटे में 1694 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 670321 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 43710 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 40564 मरीज ठीक होकर घर चले गए। कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 280 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं एक मरीज को जिला जेल में ही आइसोलेट किया गया है और दो मरीज प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है। वहीं कोरोना पॉजिटिव में 183 एक व्यक्ति हैं जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हुई है। वहीं 56 ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने पहली डोज लगवाई हुई है तो वहीं 44 ऐसे व्यक्ति हैं। जिन्होंने वैक्सीन ही नहीं लगवाई हुई है।
विज्ञापन

25 विद्यार्थी, 7 पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव
कोरोना पॉजिटिव में 25 विद्यार्थियों के साथ सात पुलिस कर्मी भी शामिल है। इनमें से दो पुलिस कर्मी मधुबन पुलिस अकादमी के हैं। वहीं कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के भी दो कर्मी, सीएमओ ऑफिस से एंबुलेंस ड्राइवर सहित तीन कर्मचारी, सिविल अस्पताल के दो कर्मचारी, 5 बैंक कर्मी, एक कैदी, डीसी ऑफिस का कर्मी, एडीए जींद और एक प्राइवेट अस्पताल के 8 हेल्थ वर्कर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाजिटिव मिली रिपोर्ट
15 जनवरी को उधमपुर के एक अस्पताल में जिले के जाणी के रहने वाले 44 वर्षीय फौजी की मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार 16 जनवरी को ही कर दिया गया लेकिन उनकी रिपोर्ट 17 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग को मिली है। रिपोर्ट के अनुसार फौजी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 11 जनवरी को बुखार होने के बाद उन्हें उधमपुर के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। 15 जनवरी को उनकी मौत हो गई। हालांकि फौजी के बारे में बताया गया कि उसकी बर्फ में दबने से मौत हुई है।

122 केंद्रों पर 6327 ने लगवाया टीका
जिले में टीकाकरण के लिए सोमवार को 122 केंद्र बनाए गए थे। इन सभी केंद्रों पर 6327 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें से पहला टीका लगवाने वाले 700 किशोर-किशोरी और एहतियाती टीका लगवाने वाले 410 बुजुर्ग शामिल हैं। बता दें जिले में अभी तक 2124856 वैक्सीन की डोज लग चुकी है। इनमें 1231760 डोज प्रथम है तो 889059 दूसरी डोज शामिल है। 64070 किशोर-किशोरियों में से 52725 ने ही अभी तक पहला टीका और 4037 लोगों ने एहतियाती टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed