फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   28 lakh froud in the name of sending abroad

28 लाख देकर गए थे विदेश धक्के खाकर लौटे स्वदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
28 lakh froud in the name of sending abroad
प्रेम नगर निवासी एक व्यक्ति को अमेरिका भेजने के नाम पर 28 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रेम कॉलोनी निवासी चमन ने बताया कि मेरा छोटा बेटा अरुण 12वीं पास है। वह आगे की पढ़ाई और रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। जब इसकी जानकारी आरोपी तेजपाल निवासी शिवकालोनी को हुई तो उसने बेटे अरुण को अमेरिका भेजने का भरोसा दिलाया। यह भी बताया कि उसका भाई कुलवंत उर्फ कुल्ली वहां पहले से ही है, वो भी अरुण की वहां मदद कर देगा। इसके बाद आरोपी तेजपाल ने व्हाट्सएप काल करके कुलवंत से बात भी करवाई। उसने हमसे कहा कि अमेरिका जाना थोड़ा महंगा रहता है और आपको 28 लाख रुपये का खर्चा आएगा, जिसमेें से 15 लाख रुपये फ्लाइट में चढ़ने से पहले बाकी बकाया बाद में देने हैं। मई 2019 में तेजपाल और उसका लड़का मुकेश हमारे घर पर आये। उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपये का इंतजाम कर लो क्योंकि जून में हम अरुण को अमेरिका भेज देंगे। 14 जून 2019 को मेरे लड़के अरुण का फ्लाइट थी जो कि बाद में हमें पता चला कि अरुण को अमेरिका भेजने की बजाय पहले एडीस बाबा देश में उतारा गया, जहां से उसे शाहू, पोलो, लिमा, इक्वाडोर ले जाया गया। इक्वाडोर में 2 दिन के लिये रखा और वहां पर तेजपाल के किसी एजेंट ने अरुण का पासपोर्ट भी ले लिया व अलग से 4000 डालर अरुण से लिये। इक्वाडोर के बाद अरुण को मैक्सिको ले जाया गया, जहां पर वैरा क्रुज शहर में अरुण को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिर 14 फरवरी 2020 को वापस मैक्सिको से इण्डिया भेज दिया गया। दूसरी ओर आरोपी तेजपाल ने बड़े बेटे के परिवार को इग्लैंड भेजने के नाम पर तीन लाख रुपये और उनके पासपोर्ट भी ले लिये। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तेजपाल, उसके बेटे मुकेश तथा कुलवंत उर्फ कुल्ली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed