फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   27.80 lakh froud by father and son

पिता-पुत्र ने कंपनी के 27.80 लाख हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
27.80 lakh froud by father and son
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा ठगी ऑनलाइन, जमीन के नाम पर या नौकरी लगवाने के नाम पर सामने आ रहे हैं। हर रोज दो से तीन मामले ठगी के दर्ज किए जा रहे हैं। बुधवार को भी जिले में ठगी के तीन मामले आए हैं। तीनों मामलों में 29 लाख रुपये की ठगी की गई है। एक मामले में कंपनी के कर्मी पर 27.80 लाख रुपये ठगने का आरोप है। वहीं दो मामलों में साइबर ठगों ने खाते से रुपये निकाल लिए। तीनों मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऑनलाइन एप्पल के फोन खरीद दुकानदारों को बेचे
निसिंग। एक टेलीकप्यूनिकेशन यूनिटी एंड बिल पेमेंट का ऑनलाइन व्यापार करने वाले मालिक ने अपने कर्मचारी व उसके पिता पर 27.80 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। निसिंग थाना पुलिस ने पिता पुत्र सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अमित ने बताया कि उसका कैथल रोड स्थित पीएनबी के पास कार्यालय है। जिसमें चार युवक काम करते हैं। दो वर्षों से कार्यरत मोहित कारोबार की सारी जानकारी ईमेल पासवर्ड, ऑफिस डाटा पासवर्ड, बिजनेस साफ्टवेयर के इलेक्ट्रानिक वाउचर के कोड व सभी नेट बैंकिंग व कारपोरेट कार्ड की जानकारी रखता था। जो कि ऑनलाइन अमेजन की साइट पर ट्रांजेक्शन में इस्तेमाल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मोहित ने ऑफिस कारर्पोरेट कार्ड डाटा के कार्ड नंबर का इस्तेमाल कर कई ट्रांजेक्शन की। उनमें से नौ लाख 80 हजार के वाउचर्स ऑफिस की मेल आईडी पर भेजने के बजाय बिना सहमति के किसी अपनी ई-मेल आईडी पर भेजकर अवैध ऑनलाइन अमेजन की साइट पर ट्रांजेक्शन कर राशि हड़प ली। खाते में गड़बड़ी का अंदेशा होने पर जांच की तो आरोपी ने कहा कि हिसाब में गलती हो रही है। बारीकी से जांच की तो इलेक्ट्रॉनिक वाउचर के हिसाब में गलती नहीं मिली। बल्कि कर्मचारी ने कारर्पोरेट कार्ड का गलत इस्तेमाल कर राशि हड़पी। मोहित के पिता को बुलाया गया तो उन्होंने मकान बेचकर शीघ्र राशि चुकाने की बात कही।
आरोपी कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया गया। आरोप है कि उसी रात कर्मचारी अपने पिता के साथ योजनाबद्ध तरीके से ऑफिस में आया और उसने इलेक्ट्रानिक वाउचर के गुप्त कोड की कापी पहले ही तैयार कर रखी थी। जिसकी मदद से 18 लाख और हड़प लिए। उन्होंने एप्पल के फोन ऑनलाइन मंगवाकर बाजार में दुकानदारों को बेच दिए। निसिंग थाना प्रभारी ऋषिपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
कूरियर कंपनी का कर्मी बता 50 हजार रुपये खाते से निकाले
करनाल। निसिंग निवासी एक व्यक्ति से कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर 50 हजार रुपये ठग लिए। निसिंग थाना पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में निसिंग निवासी मनोज ने बताया कि 3 सितंबर को उसके पीएनबी खाते से 50 हजार रुपये कट गए। उसने दिल्ली से कोई सामान कूरियर कराया था। उसका कूरियर कंपनी का नंबर देखने के लिए उसने गूगल पर सर्च किया था तो वहां से एक नंबर मिला। उस नंबर पर बात की तो आरोपी ने कहा कि दस रुपये का पंजीकरण करवाना पड़ेगा। उसने एक लिंक भेजा, जब उसने उस लिंक को खोला तो खाते से 50 हजार रुपये कट गए। संवाद
बिना ओटीपी 70 हजार रुपये निकाले
करनाल। घरौंडा के गांव शाहजानपुर निवासी एक व्यक्ति के दो डेबिट कार्ड से बिना ओटीपी के ठग ने 70308 रुपये निकाल लिए। घरौंडा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव शाहजानपुर निवासी सुखबीर सिंह ने बताया कि उसका कोहंड स्थित पीएनबी में खाता है। उसका डेबिट कार्ड भी है। 18 सितंबर को उसके डेबिट कार्ड से 20 हजार, 39890, 5 हजार, 4 हजार व 180 रुपये अलग-अलग निकाले गए। इनका जब उसके पास मैसेज आया तो उसने तुरंत बैंक के कस्टमर केयर पर फोन कर खाता बंद करा दिया। इसके बाद उसके कार्पोरेशन बैंक में भी खाता है। उसके डेबिट कार्ड से भी 1238 रुपये निकाले गए। इस तरह उसके खाते से 70308 रुपये निकाले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed