फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   27.25 lakh froud on the name of marriage in america

अमेरिका में शादी करवा ग्रीन कार्ड दिलाने के बहाने ठगे 27.25 लाख रुपए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
27.25 lakh froud on the name of marriage in america
यूएसए में शादी करवाकर ग्रीन कार्ड दिलाने का झांसा देकर 27.25 लाख रुपये और सात हजार डालर ठगने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिलीप सिंह निवासी प्रेम नगर ने बताया कि उसका लड़का गुरबक्स सिंह करीब दो साल से यूएसए में गया हुआ है। वहीं आरोपी जसदेव सिंह का लड़का लवप्रीत हन्जारा भी यूएसए में रहता है। एक ही एरिया में होने के कारण लवप्रीत हंजारा और मेरा बेटे गुरबक्स सिंह अक्सर मिलते जुलते थे। इस दौरान लवप्रीत हन्जारा ने मेरे बेटे को अपने जाल में फांसते हुए कहा कि मैं तेरी पीआर यहीं यूएसए में करवा देता हूं। मैं यह काम काफी सालों से कर रहा हूं। इंडिया में मेरे पापा जसदेव सिंह बेरोजगार लड़कों को नौकरी लगवाने की बात कह कर यहां यूएसए में भेज देते हैं और मैं उन्हें काम दिलवाता हूं। अब तक करीब 25-30 आदमियों कि पीआर लगवा दी है और वह 3-4 लाख रुपये की अच्छी नौकरी पर लगे हुए हैं। पूछने पर लवप्रीत हन्जारा ने कहा कि तुम्हें इस काम के लिए शादी करनी पडे़गी। पीआर लेने के लिए लड़की कि सिटीजनशिप यूएसए की होनी चाहिए। तुम्हें इस काम के लिए करीब 25-30 लाख रुपये खर्च करने पडे़ंगे। 10 लाख रुपये पहले दे देना तो आपकी शादी करवा दूंगा और बाकी 15-20 लाख रुपये शादी के बाद ग्रीन कार्ड मिलने पर दे देना। यह भी भरोसा दिलाया कि जैसे ही ग्रीन कार्ड मिलेगा लड़की से पीछा छुड़वा दूंगा। आरोप है कि 27.25 लाख रुपये और सात हजार डालर लेने के बाद भी न शादी कराई और न ही ग्रीन कार्ड दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed