{"_id":"63f138c062aaa6bd030c2092","slug":"26-50-lakh-rupees-were-grabbed-in-the-name-of-sending-it-to-canada-karnal-news-knl1359277105-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: कनाड़ा भेजने के नाम पर 26.50 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: कनाड़ा भेजने के नाम पर 26.50 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कनाडा भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 26.50 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों से जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।
कैथल के पोबाला निवासी परगट सिंह ने बताया कि उसका बेटा गुलाब सिंह विदेश जाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए गांव के ही महेंद्र से उसकी बात हुई। उसने बताया कि वह कई युवकों को विदेश भेज चुका है। वे वहां अच्छी कमाई कर रहे हैं। आरोपी ने बेटे गुलाब को विदेश भेजने की गारंटी ली और कनाडा में दो साल का वर्क परमिट दिलवाने के लिए 35 लाख रुपये मांगे।
आरोपी ने 25 लाख रुपये पहले मांगे और 10 लाख रुपये कनाडा जाने के बाद देने को कहा। सात सितंबर 2022 को पीड़ित व्यक्ति ने 25 लाख रुपये नकद रुपये घर पर दिए। जब सिक्योरिटी के तौर पर पीड़ित ने दस्तावेज मांगे तो आरोपी ने अपने साथी संदीप से मुलाकात करवाई। जो कि आढ़ती का काम करता है।
विज्ञापन
आरोपी महेंद्र ने कहा कि आढ़ती के पास सारे रुपये सिक्योरिटी के तौर पर रख देंगे। काम होने पर रुपये यही से ले लेंगे। उसने कुछ लोगों की मौजूदगी में रुपये आढ़ती के पास रख दिए। कुछ दिनों बाद आरोपी महेंद्र ने कहा कि बेटे का वीजा आ गया है और 10 सितंबर 2022 को फ्लाइट है। आरोपी के साथी अमरदीप और रणबीर बेटे को नौ सितंबर को एयरपोर्ट ले गए। दिल्ली पहुंचने के बाद बताया कि बेटे की टिकट रद हो गई है। उसके बाद आरोपी ने नीलोखेड़ी के अंकित नाम के युवक से मुलाकात कराई। उसने 1.50 लाख रुपये और मांगे। बाद में 90 हजार रुपये आरोपी के खाते में डाल दिए। लेकिन बेटे को विदेश नहीं भेजा। जब रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी।