फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   25 electricity poles toppled due to rain; power supply remained disrupted for five hours.

Karnal News: बारिश से 25 बिजली के खंभे टूटे, पांच घंटे गुल रही बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
25 electricity poles toppled due to rain; power supply remained disrupted for five hours.
बारिश के दौरान नेवल बिजली घर क्षेत्र में टूटा पड़ा बिजली का खंभा। अमर उजाला
करनाल। बारिश जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए आफत बनकर आई। अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली के करीब 25 खंभे टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। कई इलाकों में लोगों को घंटों बिजली गुल रहने से परेशानी झेलनी पड़ी। नेवल में चार घंटे तो कुंजपुरा में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

निसिंग क्षेत्र के 33 केवी डाचर उपकेंद्र में भी करीब तीन घंटे तक बिजली बंद रही। वहीं, शहर के हांसी रोड पर करीब एक घंटे तक ब्रेकडाउन रहा। बारिश के दौरान अंबेडकर चौक पर बैंक के बाहर खड़ा एक बड़ा पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से तीन-चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। नगर निगम ने सूचना मिलने के बाद टीम भेजकर पेड़ हटवाया। गनीमत रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, देर शाम तक सभी जगहों पर आपूर्ति सामान्य हो चुकी थी।
विज्ञापन

बारिश के बंद होते ही सभी उपकेंद्र की टीमों ने जाकर निरीक्षण किया। जहां फाल्ट मिले उन्हें ठीक करने का प्रयास किया गया। कुंजपुरा में बिजली सबसे ज्यादा प्रभावित रही। - नसीब सिंह, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed