फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   2.21 crore gift to six villages of Indri

Karnal News: इंद्री के छह गांवों को 2.21 करोड़ की सौगात

Sat, 05 Apr 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 05 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
2.21 crore gift to six villages of Indri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। विधायक रामकुमार कश्यप ने शुक्रवार को चंद्राव, मनोहरपुर, रंबा, संगोही, कुराली व टिकरी गांव के ग्रामीणों को करीब 2.21 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी। इन गांवों में विधायक कश्यप ने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

उन्होंने 32 लाख रुपये की लागत से महाराणा प्रताप भवन, 13 लाख रुपये से फिरनी, 25 लाख से सामुदायिक भवन, 13 लाख रुपये से जिम का उद्घाटन किया। इनके अलावा 10 लाख की लागत से बनने वाले खेतों के रास्ते का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


गांव मनोहरपुर में 63 लाख रुपये की लागत से प्राइमरी स्कूल, गांव रंबा में 3.50 लाख से बस क्यू शेल्टर, संगोही में 25 लाख से बंजारा ग्राउंड शेड, कुराली में 7-7 लाख से गोगा माडी शेड व वाल्मीकि मंदिर शेड का उद्घाटन किया। इनके अलावा टिकरी में 23 लाख रुपये से बनने वाले खेतों के रास्ते का शिलान्यास किया। गांवों में विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक कश्यप ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार संयुक्त रूप से विकास कार्यों को तेजी से करवा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आपसी मनमुटाव एवं राजनीति से हटकर लोगों की भलाई व जनहित में होने वाले विकास कार्यों को प्राथमिकता दें।


उन्होंने किसानों स कहा कि वे गेहूं की फसल के अवशेषों में आग न लगाएं। इससे हमारा पर्यावरण लगातार दूषित हो रहा है और हमें भयंकर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान फसल अवशेषों को खेत की मिट्टी में ही मिला दें ताकि भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed