फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   22 samples failed, germs in 16, even civil hospital water is not potable

22 नमूने फेल, 16 में कीटाणु, नागरिक अस्पताल का पानी भी पीने लायक नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
22 samples failed, germs in 16, even civil hospital water is not potable
राकेश चौहान
विज्ञापन

करनाल। सावधान! आपके घर में सप्लाई हो रहा पीने का पानी जरा संभलकर पीएं, इसमें कीटाणु हो सकते हैं, क्योंकि अप्रैल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए 140 पानी के नमूनों में 22 फेल हो गए हैं। इनमें से छह नमूनों में क्लोरीन की मात्रा अधिक पाई गई है। वहीं 16 पानी के नमूनों में कीटाणु पाए गए हैं, इनमें चार नमूने नागरिक अस्पताल के भी हैं।
इसके अलावा शिव कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, गांव काछवा व जुंडला में पानी के नमूने फेल आए हैं। यहां के पानी में कीटाणु मिले हैं। वहीं, असंध क्षेत्र के छह नमूनों में क्लोरीन की मात्रा अधिक मिली है। हालांकि ये नमूने पहली बार फेल नहीं हुए हैं। पहले भी कई बार पानी के नमूने फेल आए हैं। स्वास्थ्य विभाग नगर निगम और जन स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में पत्र लिखकर अवगत कराता है, फिर भी पानी के नमूने हर महीने फेल आते हैं। संवाद
विज्ञापन

इन इलाकों के नमूने हुए फेल
नागरिक अस्पताल में लेबर रूम के बाहर लगा वाटर कूलर, पहली मंजिल पर लगा वाटर कूलर, तीसरी मंजिल पर लगा वाटर कूलर, ट्रामा सेंटर में लगे वाटर कूलर से लिए गए पानी के नमूनों में कीटाणु पाए गए हैं। वहीं, शिव कॉलोनी में हांसी रोड ट्यूबवेल नंबर 12, सालीमार कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, रिषी नगर, दयालपुरा व जुंडला में रविदास मंदिर के समीप हरिजन मोहल्ला, गांव कतलहेड़ी, काछवा कम्यूनिटी सेंटर से लिए गए पानी के नमूने भी फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले कॉलोनीवासी
शिकायत पर नहीं हो रही सुनवाई
शिव कॉलोनी निवासी बाबू ने बताया कि कई बार उनके घर में गंदा पानी आता है। पेयजल की जो पाइप है, वह नाली से गुजर रही है। इस बारे में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इसका समाधान नहीं हुआ है।
कई बार आता है बदबूदार पानी
शिव कॉलोनी निवासी संदीप ने बताया कि घर में जो पानी आता है, वह कई बार बदबूदार होता है। इस कारण उन्हें कैंपर मंगवाना पड़ता है। इस बारे में भी वह शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।
हर महीने लिए जा रहे पानी के नमूने
डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेश के निर्देश पर हर महीने पानी के नमूने लिए जाते हैं। अप्रैल में भी जिले में 140 पानी के सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट में 22 नमूने फेल आए हैं। इनमें से 16 नमूनों में कीटाणु मिले हैं, छह नमूनों में क्लोरीन की मात्रा अधिक मिली है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।

- सुरेंद्र कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य विभाग करनाल
बदले जा रहे खराब पाइप लाइन
शिव कॉलोनी, रामनगर, प्रेमनगर आदि शहर के कई क्षेत्रों में पेयजल पाइप लाइनें करीब 40 साल पुरानी हैं, कई स्थानों पर सड़कर खराब हो चुकी हैं। इस कारण पाइप लाइनों में खराब पानी की मिक्सिंग हो जाती है। हालांकि इन पुरानी पाइप लाइनों को बदला जा रहा है, शीघ्र ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पानी में क्लोरीन की मात्रा भी बढ़ाई गई है।
- संजीत कुमार, जेई (पेयजल), नगर निगम करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed