{"_id":"08c5bac0c2ea6d1672c6815af904be4b","slug":"22-arrested-on-charges-of-possession-sent-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा करने के आरोप में 22 गिरफ्तार, भेजे जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा करने के आरोप में 22 गिरफ्तार, भेजे जेल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार चमन स्थित एक मकान पर कब्जा करने आए 22 युवकों को पुलिस ने मारपीट और महिलाओं से छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं के तहत लाठी और डंडों समेत गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि चार चमन निवासी सुरेशो देवी ने पुलिस को सूचना दी थी कि काफी संख्या में युवक लाठी व डंडों के साथ मकान पर कब्जा करने के लिए घर में घुस गए और उसके साथ व बेटी के साथ छेड़छाड़ की। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही उनके कब्जे से डंडे और लाठियां बरामद की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी आरोपियों पर घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़, कब्जा करने व मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है। शुक्रवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों से मकान के कागजात मंगवाएं हैं, जांच के बाद पता चलेगा कि मकान किसका है। उनका कहना है कि कब्जा करने पहुंचे ज्यादातर युवक कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के छात्र हैं।
विज्ञापन
ये भेजे गए जेल
कैथल के कैलरम निवासी मंदीप सिंह, सुनील, संदीप, बालू के सुनील, रोहतक के कटेसरा निवासी सुनील, समैण के अजय, धमतान के प्रदीप, विकास, अनूप, भूपेंद्र, सोमबीर, सोनू, नरवाना के विशाल, नरेश, शुभम, रोहित, विशाल कुमार, भूपेंद्र व रोहताश, कुरुक्षेत्र के आशिश, चार चमन निवासी कृष्ण व ऊंचा मसाना निवासी बिजेंद्र शामिल हैं।