{"_id":"5c55f136bdec22739c3fe015","slug":"21549136182-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टू व्हीलर फुटओवरब्रिज पर रखे गार्डर, साढ़े चार घंटे रेलवे सेवा रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टू व्हीलर फुटओवरब्रिज पर रखे गार्डर, साढ़े चार घंटे रेलवे सेवा रही प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करनाल। रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन टू व्हीलर ओवरब्रिज के लिए रेलवे लाइन के ऊपर गार्डर रखे गए, यह काम करीब साढ़े चार घंटे में पूरा हुआ। इस दौरान सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक करनाल से अंबाला और अंबाला से दिल्ली की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को रोक कर रखा। इनमें छह ट्रेन रद्द भी कर दी गई। इससे दिनभर हजारों की संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बता दें लाइनपार रामनगर सहित अन्य कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को शहर से जोड़ने के लिए नौ मीटर चौड़े टू व्हीलर फुटओवरब्रिज बनाया जा रहा है, इस ओवरब्रिज से यात्री पैदल तो चल ही सकते हैं इसके साथ ही बाइक व स्कूटी से भी इसे पार कर सकते हैं। कुल नौ मीटर चौड़े एफओबी में से 3.6 मीटर चौड़ाई दोपहिया वाहनों के लिए, 2.4 मीटर जगह पैदल यात्रियों तथा प्लेटफार्म के लिए तीन मीटर अलग से व्यवस्था होगी। रेलवे फुटओवरब्रिज के लिए 8.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
कई साल पुरानी थी यह मांग
लाइनपार रामनगर, प्रेम नगर, शांति नगर, एकता कॉलोनी, मान कॉलोनी, ज्योति कालोनी, गांधी नगर, न्यू प्रेम कॉलोनी, न्यू प्रेम नगर सहित 32 कॉलोनियों के लोग कई सालों से इस फुटओवरब्रिज की मांग कर रहे थे। क्योंकि इन्हें शहर में आने के लिए कैथल रेलवे पुल व काछवा रेलवे पुल से ही आना पड़ता था, जो दो-दो किलोमीटर से भी लंबा रास्ता है। इस टू व्हीलर फुटओवर ब्रिज से ये कॉलोनीवासी अपने दो पहिया वाहन को इधर से उधर ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
स्टेशन पर यात्री करते रहे इंतजार।
सुबह 11 बजे ही करनाल रेलवे स्टेशन से ट्रेनों को आवागमन बंद हो गया था, लेकिन इस बारे में यात्रियों को नहीं पता था, इस कारण रेलवे स्टेशन पर साढ़े चार घंटे यात्री ट्रेन के आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान चार पैसेंजर और दो एक्सप्रेस गाड़ियां रद्द रहीं।
छह ट्रेनें रद्द हुई, कुछ चार बजे तक स्थगित
स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र सिंह के मुताबिक गार्डर लांचिंग के कारण रेलवे विभाग ने छह ट्रेनों को रद्द किया था। कुछ स्थगित कर दी गई हैं। शाम पांच बजे बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया था। गार्डर लांचिंग सफल रही है।