{"_id":"5bd751fcbdec22699a739905","slug":"21540837884-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगजनों के वोट बनवाने के लिए चलाएं विशेष अभियान : साहिल गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगजनों के वोट बनवाने के लिए चलाएं विशेष अभियान : साहिल गुप्ता
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सहायक आयुक्त प्रशिक्षणधीन (एसीयूटी) साहिल गुप्ता ने कहा कि दिव्यांगजनों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए स्पेशल कैंप लगाएं, ताकि दिव्यांगजन आगामी लोकसभा चुनाव में अपने वोट का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की सूची संबंधी कानूनगो के माध्यम से वेरीफाई की जाए। यदि किसी पात्र दिव्यांगजन का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज करें। सभी निर्वाचक पंजीयन अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी पात्र दिव्यांगजनों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जनवरी, 2019 को आधार तिथि मानकर चलाए जा रहे कार्यक्रम के दौरान संबंधित मतदान केंद्र पर नियुक्त बीएलओ के माध्यम से फार्म नं. 6 जमा करवाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना सुनिश्चित करें। इस बारे गांव, ग्राम पंचायत, पटवारी, चौकीदारों से व्यापक प्रचार-प्रसार करवाएं।
सोमवार को लघु सचिवालय में स्थित अपने कार्यालय में एसीयूटी मतदाता सूची अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी, सचिव रेडक्रास सोसाइटी को निर्देश दिए कि जिला में दर्ज सभी दिव्यांगों की गांव अनुसार सूची तैयार करके संबंधित निर्वाचन पंजीयन अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध करवाएं ताकि दिव्यांगजनों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाया जा सके। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि महाविद्यालय व कॉलेजों में पढ़ने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों जिनकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है, से वोट बनवाने के लिए फार्म नं. 6 उपलब्ध करवाएं और सभी फार्म प्रत्येक मास की अंतिम तिथि को जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र के संचालकों को भी निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों को वोट बनवाने के लिए जागरूक करें। बैठक में डीआरओ राजबीर धीमान, तहसीलदार चुनाव सुनील भौरिया सहित चुनाव से जुड़े विभिन्न अधिकारियों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।