फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में टकराव, दनादन चली गोलियां, तीन बाइक व दो ट्रैक्कर फूंके

भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में टकराव, दनादन चली गोलियां, तीन बाइक व दो ट्रैक्कर फूंके

Wed, 23 Aug 2017 10:24 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में टकराव, दनादन चली गोलियां, तीन बाइक व दो ट्रैक्कर फूंके
भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में टकराव, दनादन चली गोलियां, तीन बाइक व दो ट्रैक्टर फूंके
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
असंध, निसिंग। असंध के गांव मंचूरी में गांव से सटे एक भूखंड पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान कब्जे के लिए दनादन गोलियां चलाई गई, दो ट्रैक्टर और तीन मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों के करीब 25 लोग घायल हुए हैं। घायलों को असंध व करनाल के सरकारी अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। उधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने मौके से कई चले हुए कारतूस भी बरामद किए हैं।
बुधवार को गांव मंचूरी के बस स्टैंड के पास करीब तीन एकड़ पंचायती जमीन पर कुछ लोगों द्वारा जबरन अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया। इसको लेकर ग्राम सरंपच प्यारा सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने कब्जा कर रहे दूसरे पक्ष के लोगों को रोकने का प्रयास किया ,लेकिन उन्होंने ने ग्रामीणों पर गोलियां व अन्य हथियारों से हमला बोल दिया। सरपंच पक्ष प्यारा सिंह ,पंच छोटी देवी, सोनू, रोहतास, ग्रामीण में सुरेंद्र, जीत राम, भूपा राम, तारा चंद सहित अन्य का आरोप है कि पूर्व सरपंच साहब सिंह, दरबारा सिंह, लाल सिंह, सोनू, ताजा सिंह, सतनाम सिंह, नवप्रीत सिंह, मोनू व मोहर सिंह सहित अन्य बाहरी लोगों ने पंचायत की लगभग तीन एकड़ जमीन टैक्टर जोत कर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया ,तो ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ग्रामीणों पर गोलियां व अन्य हथियारों से हमला बोल दिया। इसमें अमर सिंह, रेनू देवी, काला, धीरा राम, रामकरण, दिलभाग , देशराज, बीरा, भीमा, सुरताराम, माया देवी, कृष्ण, आजाद, बाबू , राजेंद्र, सिंद्र सुभाष, सुनील, राजपाल, बलकारी देवी, नाथा व सोनू सहित अन्य ग्रामीणों को घायल कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस जमीन पर प्राइमरी स्कूल सहित तीन अन्य सरकारी भवन बने हुए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए असंध व करनाल उपचार के लिए भेज दिया गया है। वहीं उग्र भीड़ ने कब्जा धारियों के दो टै्क्टर सहित तीन मोटर साइकलो को आग के हवाले कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर डीएसपी असंध दलबीर सिंह, थाना प्रभारी असंध संजीव गौर व थाना प्रभारी निसिंग दिवान सिंह दलबल केे साथ मौके पर पहुंच लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बाक्स
एसडीएम व डीएसपी मौके पर पहुंचे
वारदात की सूचना के बाद डीएसपी असंध दलबीर सिंह पुलिस बल सहित घटना स्थल पर पहुंचे, साथ ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की एक गाड़ी घटना स्थल की ओर रवाना की गई व जिला मुख्यालय से अतिरिक्त भारी पुलिस मंगवाया गया। जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों के अलावा एसडीएम अनुराग ढालिया भी मौके पर पहुंचे। उधर तनाव की आशंकाओं के मद्देनजर किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। डीएसपी असंध दलबीर सिंह ने बताया कि इस समय स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में स्थिति पर पैनी निगाह रखी जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
ग्राम पंचायत बनवाना चाहती है स्कूल, दूसरा पक्ष जता रहा दावा
ग्राम सरपंच प्यारेलाल ने बताया इस्तेमाल के समय से लेकर इस वर्ष तक यह माना जा रहा था कि यह 22 कनाल व ग्यारह मरले का रकबा उस समय स्कूल का भवन निर्माण के लिए चिन्हित किया गया था। ग्राम पंचायत की उक्त सम्पत्ति पर एक जलघर, एक चौपाल व एक व्यवसायिक परिसर का निर्माण ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर करवाया गया है। शेष रकबा ग्राम पंचायत अपने आय के संसाधनों के तहत हर साल पट्टे पर देती आ रही थी। इस वर्ष एक पक्ष द्वारा इसे मुश्तरका खाता की अपनी पुश्तैनी जमीन होने का दावा करते हुए एक वर्ष की अवधि के लिए पट्टानामा की बोली रूकवा दी गई थी। इस समय भूमि का यह टुकड़ा खाली पड़ा है। एक पक्ष पंचायती जमीन करार देते हुए इस पर स्कूल के लिए भवन निर्माण करवाना चाहता है, जबकि अन्य इसे अपनी पुश्तैनी जमीन होने का दावा कर इसे कब्जाना चाहता है। दावा जताने वाले पक्ष निरंजन सिंह, साहब सिंह व अन्य के अनुसार उन्हें हाल ही में पता चला है कि दरअसल यह पंचायती जमीन का हिस्सा न होकर उनकी पुश्तैनी सम्पत्ति है। इसलिए वह अपनी जमीन पर गए थे, दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया और झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed