फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   21 new corona positive arrived

कोरोना के 21 नए मामले आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
21 new corona positive arrived
जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। ट्रेवल हिस्ट्री से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब लोकल स्तर पर ही एक दूसरे में फैल रहा है। सोमवार को जिले में कोरोना के 21 नये केस सामने आए। गंभीर बात ये है कि इनमें से ज्यादातर एक दूसरे के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं और कम ही लोगों की बाहर की हिस्ट्री है। चिंता की बात ये है कि जिले में अब कोरोना की लगातार नई चैन बनती जा रही है। अमृतधारा अस्पताल के पॉजिटिव के संपर्क में आने से एक और केस सामने आया है, जबकि फ्रैक्चर के चलते कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल हुआ एक मरीज भी पॉजिटिव पाया गया है। कल्पना चावला मेडिकल कालेज में एसिस्टेंट रिसर्च के पद पर तैनात 23 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

वहीं दो दिन पहले होटल नूर महल में हुए शादी समारोह में पॉजिटिव केस के संपर्क में आने से सेक्टर-6 के घरों में काम करने वाली मेड (आई) भी शामिल है। घरौंडा अस्पताल की एक एएनएम भी पॉजिटिव मिली है। आशंका है कि ऐसे में जिले में फिर से कोरोना की नई चेन बन सकती है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी मरीजों को कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल करा दिया है, जहां से बिना लक्षणों वालों को नीलोखेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर में दाखिल करा दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. अश्वनी आहूजा ने बताया कि सोमवार को आए 21 केस में पांच केस अन्य जिलों से संबंधित हैं। जिले की बात करें तो पहला केस सेक्टर 8 निवासी युवक है, जो पानीपत के बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत है। इसी प्रकार, सेक्टर-7 निवासी 13 साल की एक छात्रा और 73 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। जरनैली कालोनी निवासी चार साल का बच्चा भी पॉजिटिव के संपर्क आने से संक्रमित हुआ है। इसके अलावा औगंद निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग को फ्रेक्चर के कारण कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया था। सैंपलिंग के बाद उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच केस अन्य जिलों से
घरौंडा की सीएचसी में तैनात एएनएम और नीलोखेड़ी अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुई हैं। एक केस सांभली से है। शिव कॉलोनी निवासी व्यक्ति कुराली में पेस्टीसाइड की कंपनी में काम करता है। दो केस सेक्टर-12 से हैं, इनमें एक 51 वर्षीय शेयर ब्रोकर है, जो जिरकपुर में शादी समारोह से होकर आया है। एक अन्य 30 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। बसंत विहार से 30 वर्षीय युवक, मीनार रोड से एक, एक केस शिवाजी कॉलोनी से है। गांव बल्ला से पहला पॉजिटिव केस सामने आया है। 37 वर्षीय युवक पानीपत के कैनरा बैक में क्लर्क है। गांव पक्का खेड़ा से एक करियाना स्टोर संचालक पॉजिटिव मिला है। विकास नगर निवासी महिला जो सेक्टर-6 में मेड का काम करती है और होटल नूर महल में पॉजिटिव के संपर्क में आई है। वहीं, रामनगर निवासी महिला नीलोखेड़ी स्थित सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। पानीपत के समालखा निवासी 23 वषीय युवक जो कल्पना चावला मेडिकल कालेज में एसिस्टेंट रिचर्स के पद तैनात है। वह पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। मधुबन पुलिस अकादमी में यमुनानगर से ट्रेनिंग पर आया हवलदार भी संक्रमित मिला है। इसके अलावा, पांच केस अन्य जिलों से संबंधित हैं, उनको जिले में काउंट नहीं किया गया है।

11 और मरीजों ने कोरोना को हराया, एक्टिव केस 154
सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक कोरोना से संदिग्ध 20825 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जबकि 20032 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 421 मामले पॉजिटिव है, जिनमें से 8 की मौत हो गई है, 154 एक्टिव हैं और 259 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। सोमवार को 11 और मरीज मेडिकल कालेज से छुट्टी लेकर घर चले गए। सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहुजा ने बताया कि जिले में अब तक विदेश से आए यात्रियों की संख्या 1307 हैं, जिनमें से 1173 व्यक्ति 28 दिन या इससे अधिक दिनों का सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं। जबकि 0 से 14 दिन वाले कांटेक्टस व यात्रियों की संख्या 3336 है और 15 से 28 दिन वाले यात्रियों की संख्या 1138 है और 1480 व्यक्ति 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को 24 नोटिस डिस्पले किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed