फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   2020 taught a lot

बच्चों के लिए खास रहा 2020, कोरोनाकाल में सीखे पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा के गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
2020 taught a lot
पढ़ाई बाधित हुई पर नया सिखा गया वर्ष-2020
विज्ञापन

वर्ष 2020 में सभी के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए। हर किसी को ये वर्ष खट्टी-मीठी यादें दे गया। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई पूरे वर्ष बाधित रही, लेकिन बहुत कुछ नया सिखा गया। कई बच्चों ने कला के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया तो किसी ने पर्यावरण को संजोए रखने में हाथ बंटाया। लॉकडाउन के चलते बच्चों की रचनात्मकता बाहर आई।
- कोरोना काल ने सिखाए सुरक्षा और स्वास्थ्य के मायने
7वीं कक्षा के छात्र भावेष ने बताया कि कोरोना काल में पता चला कि सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इन दिनों में पता चला कि किसी भी संक्रमण से बचने के लिए हाथ धोना जरूरी होता है। अधिकतर बीमारियां गंदे हाथों से खाने-पीने की वजह से ही होती हैं। कोरोना काल में हाथ धोने और सफाई का ध्यान रखने की आदत हो गई।
विज्ञापन

- बाहर का खाने की जिद छोड़ दी
7वीं कक्षा की छात्रा शिखा शर्मा ने बताया कोरोना के चलते लॉकडाउन के दौरान घर का खाना-खाने की आदत पड़ी। मुझे समझ आया कि जंक फूड के बिना भी अच्छा खाना खाकर मजे कर सकते हैं। मैंने घर पर कुछ स्नैक्स आइटम बनाने सीखे ताकि जब मुझे भूख लगे तब मैं खुद से कुछ बनाकर खा सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परिवार वालों के साथ गुजारा पूरा समय
7वीं कक्षा के छात्र आर्यन ने बताया कि लॉकडाउन के चलते दोस्तों के साथ बाहर खेल-कूद करना बंद हो गया था। शुरूआत में दो-तीन महीने बोरियत बनी रही। लेकिन बाद में परिजनों के साथ खेलने और समय बिताने में मजा आया। क्योंकि स्कूल के समय में माता-पिता के साथ बहुत ही कम समय गुजार पाते थे।

- घर पर रहकर सीखी बागवानी
छठी कक्षा की छात्रा कनक ने बताया कि मम्मी को पेड़-पौधों से बहुत लगाव है। लॉकडाउन में उसे भी बागवानी में दिलचस्पी जगी और अपनी मम्मी के साथ मिलकर कई सारे पौधे लगाए। साथ ही हर पौधे के नेचर की स्टडी करने का मौका भी मिला। अब मुझे पौधे लगाने के बारे में बहुत सी जानकारी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed