फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   करनाल-नीलोखेड़ी ब्लॉक में 3795 विद्यार्थियों ने दी सक्षम प्लस के लिए परीक्षा

करनाल-नीलोखेड़ी ब्लॉक में 3795 विद्यार्थियों ने दी सक्षम प्लस के लिए परीक्षा

Sat, 18 May 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
करनाल-नीलोखेड़ी ब्लॉक में 3795 विद्यार्थियों ने दी सक्षम प्लस के लिए परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर परिणाम के लिए सक्षम प्लस की परीक्षा ली गई है। करनाल और नीलोखेड़ी के 85 स्कूलों में शुक्रवार को सक्षम प्लस की परीक्षा के दौरान चौथी, छठी, आठवीं के बच्चों ने शिक्षा सुधार के तहत प्रश्नों के जवाब दिए। इंग्लिस के पेपर में बच्चों से आसान सवालों के जवाब मांगे गए, जिसे बच्चों ने कुछ ही देर में पेपर पूरा कर लिया। डिप्टी डीईओ सपना जैन के अनुसार जिले में करनाल व नीलोखेड़ी ब्लॉक के

से 4604 में से 3795 ने परीक्षा दी है। बच्चों की काबलियत को निखारने के लिए सक्षम प्लस की परीक्षा ली गई है। बेहतर प्रदर्शन करते हुए बच्चों ने परीक्षा दी जोकि शांतिपूर्ण ढंग से निपटा ली गई। इस संबंध में विभाग की ओर से वीरवार को राजकीय ब्वॉयज स्कूल में सक्षम राउंड दो की परीक्षा के लिए फील्ड इनवेस्टिगेटर को ट्रेनिंग दी गई थी। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सुखबीर सिंह ने बताया कि स्कूल में कक्षा छह और आठ के 120 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में बच्चों की काबलियत को निखारा जाता है ताकि भविष्य में स्कूल के लिए बेहतर परिणाम ला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed